14 जिलों में फ्री नेत्र जांच का दूसरा चरण हुआ शुरु, जानें पूरी डिटेल

पटना : समाज कल्याण विभाग की ओर से बुनियाद केंद्र पर चल रही नेत्र जांच का दूसरा चरण सोमवार यानि 30 मार्च को शुरू किया गया है। इस चरण में 14 जिलों में 26 केंद्रों पर जांच की जाएगी। तीसरे चरण में शेष बचे हुए बुनियाद केंद्रों पर जांच की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। इस दौरान एक लाख चश्मा वितरण करने का लक्ष्य निर्धारित है। प्रदेश में दृष्टि दोष से उत्पन्न समस्याओं एवं अंधेपन की रोकथाम के उद्देश्य से राज्य सरकार ने यह पहल की है। इस अभियान के माध्यम से सभी उम्र के व्यक्तियों को इसका लाभ दिया जाएगा।

नेत्र जांच के दूसरे चरण की शुरुआत, हजारों को मिलेगा चश्मा

दूसरे चरण में 14 जिले जैसे खगड़िया, मधेपुरा, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, नालंदा, नवादा, रोहतास, सारण, शेखपुरा, सीतामढ़ी, सिवान, सुपौल, वैशाली और पश्चिमी चंपारण में 26 केंद्रों पर जांच की जाएगी। प्रत्येक चरणों में जांच की प्रक्रिया एक महीने के लिए आयोजित की जा रही है। राज्य स्वास्थ्य समिति में सूचीबद्ध एजेंसियों के माध्यम से आंखों की स्क्रीनिंग की जाएगी। समाज कल्याण और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में इसका आयोजन किया गया है।

6101 लोगों की नेत्र जांच, 5205 को चश्मा

पहले चरण में 23 मार्च से 22 बुनियाद केंद्रों पर जांच शुरू की गई है। पहले और दुसरे चरण में अब तक 6101 लोगों का नेत्र जांच किया गया और जरुरत के अनुसार, 5205 लोगों को चश्मा निर्धारित किया गया है। चश्मा वितरण की प्रक्रिया जांच होने के 15 दिनों बाद की जाएगी।

टोल-फ्री नंबर 18003456262 पर मिलेगी जानकारी

इस अभियान को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए ‘सक्षम’ ने टोल-फ्री नंबर 18003456262 जारी किया है। दृष्टि दोष से ग्रसित कोई भी व्यक्ति या उनके परिजन इस नंबर पर कॉल करके नजदीकी बुनियाद केंद्र और शिविर की तिथि की जानकारी ले सकते हैं।

यह भी पढ़े : बिहार बन रहा वाइल्डलाइफ टूरिज्म हब, बाघ, डॉल्फिन, सफारी व पक्षी विहार देखने बड़ी संख्या में पहुंच रहे पर्यटक

Saffrn

Trending News

छपरा में कल भूमि सुधार जन संवाद, उपमुख्यमंत्री सुनेंगे जमीन विवाद

पटना : जमीन से जुड़े मामलों में आम लोगों की परेशानी दूर करने के उद्देश्य से दो अप्रैल 2026 को छपरा शहर स्थित भिखारी...

Radha Govind University रामगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस का हुआ आयोजन, JEE...

Ramgarh:आज Radha Govind University प्रांगण में राष्ट्रीय स्तर पर दिनांक 2 अप्रैल से शुरू होने वाली JEE MAINS परीक्षा 2026 में तकनीकी गड़बड़ी की...

झामुमो प्रतिनिधि मंडल ने दर्जा प्राप्त मंत्री Fagu Besra के नेतृत्व...

Jharkhand: झामुमो प्रतिनिधि मंडल ने आज दर्जा प्राप्त मंत्री Fagu Besra के नेतृत्व में विष्णुगढ़ में 12 साल के मासूम के साथ हुए दरिंदगी...

मिड-डे-मील भोजन खाने के बाद 15 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, सदर...

भागलपुर : भागलपुर जिले के शाहजंगी गंगोटा मैदान स्थित प्राथमिक विद्यालय से एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां मिड-डे-मील खाने के...

रामगढ़ के सिरका क्षेत्र में खनन विवाद गहराया, विधायक Mamta Devi...

Ramgarh: रामगढ़ जिले के कोलयरी सिरका चाणक में बुधवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब कृष्णा इंफ्रास्ट्रक्चर आउटसोर्सिंग कंपनी का मशीन चाणक गांव...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img