बिहार के शिक्षा मॉडल देखिये, लाखों की लागत से बना प्लस टू विद्यालय का भवन पड़ा है बेकार

अररिया : पिछले पांच वर्षों से लाखों की लागत से बना प्लस टू विद्यालय का भवन बेकार पड़ा है। ये प्लस टू विद्यायल रानीगंज प्रखंड के मझूआ पश्चिम पंचायत स्थित बड़हरा में है। वहां के ग्रामीणों के साथ जीप सदस्य सह अध्यक्ष जिला शिक्षा समिति अमन राज ने बताया कि इस भवन का निर्माण पांच वर्ष पूर्व किया गया था। यहां के लोगों में एक उम्मीद जगी थी कि अब यहां प्लस टू की पढ़ाई शुरू हो जाएगी। लेकिन इतने वर्षों बाद भी छात्रों को पढ़ाई करने लंबी दूरी तय कर रानीगंज मुख्यालय जाना पड़ता है।

ग्रामीणों ने बताया कि आज तक यह भवन खुला तक नहीं, ना ही इस भवन के अंदर बच्चे पढ़ाई करने गए। अब इस भवन के चारों ओर पेड़ पौधे उगाए हैं। साथ ही भवन की स्थिति भी दयनीय हो गई है। जबकि यह भवन रानीगंज कुर्सेला मार्ग के बगल में है। यहां से जाने वाले के नजर में यह भवन जरूर पड़ता होगा। लेकिन आज तक जिले के पदाधिकारियों के नजर में यह भवन क्यों नहीं आया। ग्रामीण बताते हैं कि अगर इस भवन को जल्द मरम्मत कर चालू नहीं करवाया गया तो यह खंडहर में तब्दील हो जाएगा। इस मामले को जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार ने गंभीरता से लिया है।

उन्होंने बताया कि किस कारण से यह भवन चालू नहीं हो पाया इसकी जानकारी मैंने पास के मिडिल स्कूल के शिक्षक से ली। उन्होंने बताया कि शिक्षकों की कमी के कारण प्लस टू का यह विद्यालय शुरू नहीं हो पाया है। हालांकि कुछ छात्र हैं जिन्हें बड़हरा मिडिल स्कूल में पढ़ाया जा रहा है। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने आदेश दिया की जल्द से जल्द उस भवन की साफ सफाई और मरम्मत करा कर उसमें पठन-पाठन का कार्य शुरू करें। अगर एक सप्ताह के अंदर यह भवन चालू नहीं हुआ तो कार्रवाई की जाएगी।

https://22scope.com/araria-police-crackdown-on-prostitution-9-girls-and-12-people-including-hotel-owner-arrested-from-hotel/

राकेश कुमार भगत

Nawada Shopping Mall Fire: नवादा के पकरीबरावां में वेलकम शॉपिंग मॉल...

Nawada Shopping Mall Fire: बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां इलाके में स्थित वेलकम शॉपिंग मॉल में भीषण आग लगने की सूचना सामने आई...

Anant Singh JDU Expulsion: JDU से निष्कासन के बाद अनंत सिंह...

Anant Singh JDU Expulsion, पटना: जनता दल यूनाइटेड (JDU) से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह के...

Madhubani Kamla River Accident: मधुबनी में कमला नदी में धसना गिरने...

Madhubani Kamla River Accident: बिहार के मधुबनी जिले में कमला नदी में धसना गिरने से एक बच्ची और एक महिला की मौत हो गई।...