विश्वविद्यालय के तालाब में छात्रा का शव मिलने से मची सनसनी

दरभंगा : कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर स्थित सूखी दिग्घी तालाब में एक छात्रा का शव मिलने से सनसनी मच गई। घटना के बाद लोगों ने शव को बाहर निकालकर तत्काल इस घटना की सूचना पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को के कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। मृतक छात्रा के पास से एक फोन बरामद किया गया है। पुलिस मोबाइल डिटेल से छात्रा की पहचान में जुटी है। मोबाइल लॉक होने के कारण पुलिस को मृतक युवती की पहचान करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

आसपास के लोगों की बात माने तो जब छात्रा पानी मे डूब रही थी। तब उसे एक लड़का ने बचाने की कोशिश की। हालांकि जब तक अनजान युवक पानी में कूदकर छात्रा की जान बचा पता, तबतक छात्रा ने दम तोड़ दिया। युवक ने छात्रा के शव को तालाब से बाहर निकाल दिया और पुलिस के आने से पहले वह वहा से चला गया। घटना देखकर जब धीरे धीरे शव के पास लोग पहुचे तो लड़की का मोबाइल और एक जोड़ा लेडीज सेंडल मिला। कयास लगाया जा रहा है कि सैंडिल भी मृतक युवती की ही हो।

यह भी देखें :

अब सवाल यह है कि आखिर मृतक युवती कौन है। आखिर मृतक युवती सुनसान इलाके में तालाब के किनारे क्यों गई। तालाब के गई तो पानी मे कैसे डूब गई और सबसे बड़ा सवाल यह है कि यह हादसा है या हत्या या फिर आत्महत्या। इतने सवाल इसलिए क्योंकि अगर आत्महत्या होता तो लड़की कोई सोसाइड नोट क्यों नही मिला। अगर हादसा है तो सवाल मौके वारदात पर युवती का मोबाइल और सैंडल पानी के बाहर क्यों था। सबसे बड़ा सवाल आखिर युवती को बचाने वाला लड़का कौन था। पुलिस के आने से पहले आखिर लडका घटनास्थल से कहां चला गया।

यह भी पढ़े : मंत्री अशोक अशोक के समर्थन में उतरे मुकेश सहनी, कहा- नीतीश कुमार को नई पीढ़ी में हम जैसे को सौंपे कमान, राजनीति से लेंनी चाहिए रिटायरमेंट

वरुण ठाकुर की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

गांव-गांव में स्मार्ट मीटर संबंधित जानकारी लेना बेहद आसान, जानिए

Patna: राज्य में अब शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए बड़ी सुविधा दी जा रही है। जिससे ग्रामीण...

Ranchi में दोस्ती के नाम पर धोखा, बर्थडे पार्टी में युवती...

Ranchi: झारखंड में दिन ब दिन अपराधियों की ताकत बढ़ती जा रही है और बड़े-बड़े कांडों को इनके द्वारा अंजाम दिया जा रहा है।...

9 महीने बाद मिला कंकाल, अब तक नहीं हुआ DNA टेस्ट;...

Jharkhand: झारखंड के बोकारो से बीते दिनों 18 वर्षीय युवती के हत्या का भवामह मामला सामने आया है। इस मामले में अब तक 28...

Bihar सरकार की नई नीतियों से बिहार में नये उद्योगों को...

Patna: Bihar सरकार ने बिहार में नये उद्योगों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई नीतिगत पहल शुरू की है। इसमें नई नीतियां बनाई...

सीबीएम एसेट, ओएनजीसी, बोकारो द्वारा भारत रत्न डॉ. बी. आर. अंबेडकर...

Desk: भारतीय संविधान के मुख्य वास्तुकार, भारत रत्न डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर की 135वीं जयंती दिनांक 14 अप्रैल 2026 को सीबीएम एसेट, ओएनजीसी, बोकारो...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img