अशोक के समर्थन में उतरे मुकेश, कहा- नीतीश को नई पीढ़ी में हम जैसे को सौंपे कमान, राजनीति से लेंनी चाहिए रिटायरमेंट

दरभंगा : बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी के द्वारा एक्स पर एक कविता शेयर करने के बाद राजनीतिक महकमे में खलबली मच गई है। उस कविता को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज बताया जा रहा है। कविता में बढ़ती उम्र के साथ-साथ कद, मद, इच्छा, क्षमता और भविष्य की बात कही गई। इसको लेकर विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी ने अशोक चौधरी के बातों का समर्थन किया है।

मुकेश सहनी ने कहा कि ये बात सही है कि हर व्यक्ति का उम्र होता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार काफी लंबे समय से बिहार को चला रहे है। अब उनका उम्र हो चुका है। आप देख रहे है की हाल फिलहाल में बहुत सारा ऐसे व्यान दे रहे है। जो बाते बिहार और देश के लोगो को अच्छा नहीं लगता है। उम्र होने की वजह से वो बहुत सारी चीजे भूल जाते है। ऐसी चीजे भी बोल जाते है। जो नहीं बोलना चाहिए।

यह भी देखें :

वहीं मुकेश सहनी ने कहा कि मुझे लगता है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नई पीढ़ी के लोगो को यानी हम जैसे को कमान सौंप देनी चाहिए। उनको हैप्पी एंडिंग करते हुए रिटायरडमेंट ले लेना चाहिए। वही उन्होंने कहा कि हमे जानकारी मिल रही है की उनके पार्टी के नेता भी ये कह रहे है। निश्चित तौर पर एक उम्र के बाद अपने आने वाले पीढ़ी को सत्ता सौंपना चाहिए। उक्त बातें मुकेश सहनी विकासशील इंसान पार्टी के आईटी सेल पदाधिकारी की बैठक सह प्रशिक्षण शिविर में कही।

यह भी पढ़े : तुमको पता नहीं है यहां CM का रिश्तेदार बैठा है, गालीबाज दारोगा ने कहा ‘मुकेश सहनी मंत्री था, है नहीं’

Thailand Delegation Bihar Tourism: थाईलैंड का 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा बिहार,...

Thailand Delegation Bihar Tourism, पटना: बिहार पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित फैम टूर ‘लोटस ट्रायंगल—ट्रैवल टू लैंड ऑफ एनलाइटनमेंट’ के तहत थाईलैंड से...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh: पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह,...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh, पटना: राजधानी पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...

Samrat Chaudhary Developed Bihar: लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने...

Samrat Chaudhary Developed Bihar, पटना: सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित बापू सभागार में रविवार को “विकसित बिहार: नींव से निर्माण तक” महामंथन सह लव-कुश...