पटना सिटी में लापता व्यक्ति का शव मिलने से मची सनसनी, प्रकाश उत्सव में शामिल होने आया था मृतक
पटना सिटी : पटना सिटी क्षेत्र के चौक थाना अंतर्गत गुरुद्वारे की बाड़े की गली एक व्यक्ति की लाश बरामद हुए होने से सनसनी फैल गई है। स्थानीय युवक ने बतलाया कि कुछ खोजने गए थे तो उन्हें यह लाश की जानकारी हुई। प्रशासन को सूचना देने पर प्रशासन घटना स्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल में लगी है।
पंजाब का रहने वाला था मृतक
वहीं मृतक के संबंध में बताया जा रहा है कि कुलवंत सिंह 18 तारीख से ही लापता थे वह पंजाब के रहने वाले हैं और गुरु गोविंद सिंह महाराज के प्रकाश उत्सव के अवसर पर पटना पहुंचे थे। पटना साहिब गुरुद्वारा की ठीक बगल वाली गली में ही उनकी लाश बरामद हुई है। जिसको लेकर स्थानीय लोगों में तरह-तरह की बातें कही जा रही है।
शव बरामद कर पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा
वही चौक थाना के एक अधिकारी ने बताया कि मृतक के लापता होने की सूचना दर्ज करायी गई थी और खोजबीन की जा रही थी। आज इनकी लाश बरामद हुई है और इन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। जांच के बाद ही मामले की जानकारी मिलेगी।
उमेश चौबे की रिपोर्ट
Highlights


