पटना सिटी में लापता व्यक्ति का शव मिलने से मची सनसनी, प्रकाश उत्सव में शामिल होने आया था मृतक

पटना सिटी में लापता व्यक्ति का शव मिलने से मची सनसनी, प्रकाश उत्सव में शामिल होने आया था मृतक

पटना सिटी : पटना सिटी क्षेत्र के चौक थाना अंतर्गत गुरुद्वारे की बाड़े की गली एक व्यक्ति की लाश बरामद हुए होने से सनसनी फैल गई है। स्थानीय युवक ने बतलाया कि कुछ खोजने गए थे तो उन्हें यह लाश की जानकारी हुई। प्रशासन को सूचना देने पर प्रशासन घटना स्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल में लगी है।

पंजाब का रहने वाला था मृतक

वहीं मृतक के संबंध में बताया जा रहा है कि कुलवंत सिंह 18 तारीख से ही लापता थे वह पंजाब के रहने वाले हैं और गुरु गोविंद सिंह महाराज के प्रकाश उत्सव के अवसर पर पटना पहुंचे थे। पटना साहिब गुरुद्वारा की ठीक बगल वाली गली में ही उनकी लाश बरामद हुई है। जिसको लेकर स्थानीय लोगों में तरह-तरह की बातें कही जा रही है।

शव बरामद कर पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा 

वही चौक थाना के एक अधिकारी ने बताया कि मृतक के लापता होने की सूचना दर्ज करायी गई थी और खोजबीन की जा रही थी। आज इनकी लाश बरामद हुई है और इन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। जांच के बाद ही मामले की जानकारी मिलेगी।

उमेश चौबे की रिपोर्ट

Devesh Kumar Bihar: देवेश कुमार ने संभाला बिहार राज्य योजना पर्षद...

Devesh Kumar Bihar: विधान परिषद (MLC) के पूर्व सदस्य देवेश कुमार ने गुरुवार को बिहार राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष का पदभार संभाला। इस...

Jharkhand Weather: झारखंड के 4 जिलों में Yellow Alert, अगले 3...

 झारखंड के दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में अगले 1 से 3 घंटे में गरज, वज्रपात और बारिश का Yellow Alert जारी किया गया...

Janmashtami 2026: CM सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई, सुख-समृद्धि...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बिहार और देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सामाजिक समरसता, प्रेम और उत्साह की कामना की।Janmashtami 2026 पटना:...