Pakur : पाकुड़ में आज उस समय सनसनी मच गई जब एक किराए के मकान से एक वृद्ध महिला का जला हुआ शव बरामद किया गया। घटना नगर थाना क्षेत्र के प्यादापुर गांव की बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।
Highlights
ये भी पढ़ें-Breaking : रांची पहुंचे जीए मीर ने महागठबंधन के सरकार बनाने का किया दावा…
Pakur : घर में अकेले रहते थे मां और बेटा
मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है घर में मां और बेटा रहता था और जिस समय ये घटना हुई उस समय महिला घर पर अकेली थी। वहीं मृतक के बेटे ने इसे लूटपाट के नियत से उसकी मां की हत्या की आशंका जताई है।
ये भी पढ़ें-Giridih : स्कूली बच्चे को ठोकर मारकर भाग रहे टोटो से मिला ये सामान, लोगों के उड़ गए भौचक्के और…
फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और पूरी घटना की पुलिस जांच कर रही है। वहीं घटना के बाद वहां स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई है।
पाकुड़ से संजय कुमार की रिपोर्ट—