3 Days से लापता मासूम का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी, पुलिस ने…

रोहतास: बड़ी खबर रोहतास से है जहां पिछले तीन दिनों से लापता एक बच्चे का शव पड़ोस के एक घर से बरामद हुआ है। बच्चे का शव बरामद होने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई जबकि बच्चे के परिजनों में कोहराम मच गया। घटना रोहतास के करगहर थाना क्षेत्र के बभनी गांव की है जहां 26 जनवरी से लापता एक सात वर्षीय बच्चे का शव बरामद हुआ है।

मृतक बच्चे की पहचान गांव के ही सुधीर कुमार का पुत्र हिमांशु कुमार के रूप में की गई। बताया जा रहा है कि बच्चे का शव घर के समीप स्थित एक दो मंजिला मकान में रखे भूसा से बरामद हुआ है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है। मामले की छानबीन के लिए फॉरेंसिक की टीम को भी बुलाया गया है।

स्थानीय लोगों ने कहा कि सात वर्षीय हिमांशु पिछले 7 वर्षों से लापता था, परिजनों ने गमसुदगी समझ काफी खोजबीन भी की लेकिन इस बीच बगल के मकान से बदबू आने पर जब देखा तो वहां से शव बरामद हुआ। मामले में एसपी रौशन कुमार ने बताया कि मकान में रह रही एक महिला को हिरासत में ले कर पूछताछ की जा रही है। एसपी ने कहा कि प्रथमदृष्टया जांच में कुछ चीजें प्राप्त हुई है जिसका अभी खुलासा नहीं किया जा सकता है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    NUJS कोलकाता में Extra-C द्वारा क्रिप्टिक क्रॉसवर्ड कार्यशाला आयोजित

रोहतास से सलाउद्दीन की रिपोर्ट

Days Days Days

Days

Khalari School Chori: खलारी के सरकारी स्कूल में चोरी का खुलासा,...

Khalari School Chori: रांची जिले के खलारी थाना क्षेत्र में राजकीय कृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बमने में हुई चोरी के मामले का पुलिस ने...

Reliance Bombay Creamery Ice Cream: रिलायंस की नई आइसक्रीम सिर्फ ₹10...

Reliance Bombay Creamery Ice Cream: रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (RCPL) ने अपने कारोबार का विस्तार करते हुए आइसक्रीम बाजार में प्रवेश कर लिया है।...

Bihar NSD Campus: बिहार में खुलेगा NSD कैंपस, युवा कलाकारों को...

Bihar NSD Campus: बिहार में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (National School of Drama) के नए कैंपस की स्थापना का रास्ता साफ हो गया है। मुख्यमंत्री...