2 दिनों से लापता किशोर का शव हुआ बरामद, जांच में जुटी पुलिस…

सहरसा: सहरसा में दो दिनों से लापता किशोर का शव सड़क किनारे से बरामद हुआ है। किशोर का शव बरामद होने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के तीरी पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 4 निवासी राजीव यादव का 16 वर्षीय पुत्र गौतम कुमार के रूप में की गई। शव बरामद होने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि किशोर दो दिनों से लापता था जिसका शव बैजनाथपुर बहियार में सड़क किनारे बरामद हुआ है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई। मामले में सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि किशोर पिछले दो दिनों से लापता था, उसका आज शव बरामद हुआ है। फिलहाल मृतक के परिजन कुछ भी नहीं बता पा रहे हैं। मामले की छानबीन की जा रही है, जल्द ही उद्भेदन कर लिया जाएगा।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    अहमदाबाद से पटना आने वाली विमान में बम, सुरक्षाबलों ने…

सहरसा से राजीव झा की रिपोर्ट

Jharkhand High Court Cyber Fraud: साइबर फ्रॉड में फ्रीज हुए 8,674...

Jharkhand High Court Cyber Fraud: साइबर अपराध और डिजिटल बैंकिंग से जुड़े मामलों के बीच निर्दोष बैंक खाताधारकों को उनके खाते में अनजाने में पहुंचने...

Jharkhand High Court Compensation: 10.30 लाख से सीधे 16.22 लाख! इंजीनियरिंग...

Jharkhand High Court Compensation: झारखंड हाई कोर्ट ने सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 22 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र के परिवार को बड़ी राहत दी...

JSSC CGL 2023 Scam: एक के बाद एक गिरफ्तारी… JSSC CGL...

JSSC CGL 2023 Scam: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की राज्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 (CGL) में कथित धांधली और अनियमितता के मामले में...