राजधानी में जमीन के फर्जीवाड़े की जांच के लिए सात सदस्यीय एसआईटी का गठन

रांची: राजधानी में जमीन के फर्जीवाड़े और बलपूर्वक कब्जा करने के मामलों की गंभीरता को देखते हुए, झारखंड पुलिस ने एक सात सदस्यीय एसआईटी का गठन किया है। यह टीम, आईजी सुदर्शन प्रसाद मंडल के नेतृत्व में काम करेगी। डीजीपी अनुराग गुप्ता ने इस एसआईटी की नियुक्ति का आदेश जारी किया है।

एसआईटी में सीआईडी के आईजी सुदर्शन प्रसाद मंडल को अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है, जबकि सदस्यों में पटेल मयूर कन्हैयालाल, कार्तिक एस, संध्या रानी मेहता, ऋषभ कुमार झा, अनुरंजन किस्पोट्टा और एएसपी दीपक कुमार शामिल होंगे।

इस एसआईटी को निर्देशित किया गया है कि वह रांची जिले में अब तक दर्ज सभी महत्वपूर्ण आपराधिक मुकदमों की गहन समीक्षा करें, जिसमें वे मामले भी शामिल होंगे जिनकी फाइनल रिपोर्ट पहले ही समर्पित की जा चुकी है। डीजीपी के आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि संबंधित थाना प्रभारी को सभी जमीन विवाद मामलों की सूची अपने-अपने क्षेत्र के डीएसपी को उपलब्ध करानी होगी। डीएसपी इन मामलों की जांच कर एसआईटी के अध्यक्ष को रिपोर्ट देंगे।

इस विशेष टीम के गठन से उम्मीद की जा रही है कि राजधानी में जमीन विवाद और फर्जीवाड़े के मामलों में जल्द सुधार होगा और दोषियों को सजा दिलाई जा सकेगी।

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की...

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजधानी पटना में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: दुर्गा पूजा पंडालों में स्वच्छता अभियान...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडालों और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के लिए विशेष अभियान...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली-छठ पर बिहार आने वालों को...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली और छठ महापर्व पर घर लौटने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों...