भारी बारिश से रांची रेलमार्ग प्रभावित: कई ट्रेनें रद्द और मार्ग परिवर्तित, वंदे भारत दो से तीन घंटे देरी से चलीं

रांची:  पिछले दो दिनों से हो रही मूसलधार बारिश ने राजधानी रांची समेत आसपास के रेलखंडों पर परिवहन व्यवस्था को प्रभावित किया है। जलभराव और मिट्टी के बहाव के कारण रेलवे को यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए कई जरूरी कदम उठाने पड़े हैं।

रेलवे प्रशासन ने हटिया-सांकी-हटिया पैसेंजर (58665/66) को रद्द कर दिया है, जबकि आसनसोल-रांची-आसनसोल मेमू (63598/97) को केवल मुरी स्टेशन तक सीमित कर दिया गया, जहां से ट्रेन वापस लौटी। साथ ही, कई प्रमुख ट्रेनों को उनके निर्धारित मार्गों से हटाकर वैकल्पिक मार्गों पर चलाया गया।

बारिश के असर से बुधवार को कई महत्वपूर्ण ट्रेनें देरी से पहुंचीं। इनमें वाराणसी-रांची वंदे भारत (20888), हावड़ा-रांची वंदे भारत (20897), पूर्णिया कोर्ट-हटिया (18625), हावड़ा-रांची इंटरसिटी (20891) और पटना-हटिया पाटली (18621) शामिल हैं।

रांची-मुरी रेलखंड के कीता-सिल्ली स्टेशनों के बीच मिट्टी के बहाव से ओएचई (ऊपरी उपस्कर) के खंभे झुक गए, जिससे रेल यातायात प्रभावित हुआ। इस वजह से बुधवार को रांची-वाराणसी वंदे भारत (20887) ट्रेन अपने तय प्रस्थान समय सुबह 5:10 बजे के बजाय 7:30 बजे रवाना हुई। वहीं, रांची-हावड़ा वंदे भारत (20898) सुबह 6:00 बजे के बजाय 8:00 बजे चली।

हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस (18626) भी अपने तय समय सुबह 5:45 बजे के बजाय दोपहर 2:00 बजे रवाना हो सकी। यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा, हालांकि रेलवे ने एहतियातन हर संभव प्रयास किए हैं।

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...