सिवान: बड़ी खबर सीवान से है जहां अपराधियों ने एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे जिले में सनसनी फ़ैल गई। घटना सीवान के बरहड़िया थाना क्षेत्र के बाजार के समीप की है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंच कर पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई। मृतक पूर्व सांसद मो शाहबुद्दीन के बेटे ओसामा का करीबी बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि सीवान के बरहड़िया थाना क्षेत्र के गौसी हाता निवासी शाहबाज आलम अपनी गाड़ी से बरहड़िया की तरफ जा रहा था तभी बाजार के समीप पूर्व से घात लगाए चार से पांच अपराधियों ने उसकी गाड़ी को रोका अंधाधुंध फायरिंग कर दी। मृतक को आठ गोली लगी है। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।
स्थानीय लोगों ने आनन फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है। साथ ही एसपी अमितेश कुमार ने एक टीम का गठन कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें- Minister Neeraj Bablu ने नीट मामले में राजद पर किया हमला, कहा…
Siwan Siwan Siwan
Siwan
Highlights


