नोटबंदी पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को शाहनवाज हुसैन ने बताया ऐतिहासिक

देश हित में था केंद्र सरकार का फैसला

लोकसभा में बिहार की सभी 40 सीटें जीतेगी BJP

पटना : नोटबंदी के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है.

कोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को सही ठहराया है. इस पर बिहार के पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि

सुप्रीम कोर्ट का नोटबंदी को लेकर जो फैसला आया है वह ऐतिहासिक फैसला है.

नोटबंदी का जो फैसला था वह देश हित में था.

देश के लिए विपक्ष के द्वारा सवाल खड़े किए जा रहे थे कि नोटबंदी विफल है,

लेकिन आज सुप्रीम कोर्ट ने इस पर मुहर लगा दी है.

नोटबंदी पर मोदी सरकार के फैसले को सुप्रीम कोर्ट ने सही ठहराया

बता दें कि नोटबंदी के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को

अपना फैसला सुना दिया है. कोर्ट ने अपने फैसले में 2016 में नोटबंदी करने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

के फैसले को सही ठहराया है. इसके साथ ही नोटबंदी के खिलाफ की गई 58 याचिकाओं को खारिज कर दिया गया है.

shahanwaj husain1 22Scope News

शाहनवाज हुसैन ने नियुक्ति पत्र को लेकर बिहार सरकार को घेरा

नियुक्ति पत्र को लेकर बिहार सरकार केवल दिखावा कर रही है. क्योंकि जब एक इंटरव्यू नहीं हो रहे हैं,

ना बहाली निकाली जा रही है, ना एग्जाम हो रहे हैं तो यह नियुक्ति पत्र कैसे बांटा जा रहा है.

जब बीपीएससी और बीएसएससी में धांधली हो रही है, तो सरकार कैसे नियुक्ति पत्र बांट रही है.

जब कोई बहाली ही नहीं हो रही है. सरकार केवल युवाओं को भ्रमित कर रही है.

बिहार की सभी 40 लोकसभा सीट पर जीतेगी बीजेपी

शाहनवाज हुसैन ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के वैशाली आने पर कहा कि वैशाली के

लोकसभा प्रवास पर आ रहे हैं. हमारी पार्टी 400 लोकसभा सीट जीतेगी. इसको लेकर हमारी तैयारी चल रही है.

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जब पिछली बार बिहार आए थे तो हम गठबंधन में थे, लेकिन अब हम विपक्ष में हैं.

जिस तरीके से कुढ़नी में हमारी जीत हुई है, हम अब बिहार में भी 40 के 40 सीट लोकसभा की

जीतने की तैयारी कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि पिछली बार जब हम गठबंधन में थे तो हमने 40 में 39 सीट लोकसभा की जीती थी,

लेकिन इस बार हम 40 लोकसभा सीटें जीतने के लिए सभी कार्यकर्ता मेहनत कर रहे हैं. बता दें कि

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तीन जनवरी को पटना आ रहे हैं, उसके बाद वैशाली जाएंगे,

जहां बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार करेंगे.

नोटबंदी: जानिए नीतीश कुमार की यात्रा पर क्या बोले शाहनवाज हुसैन

वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यात्रा पर शाहनवाज हुसैन ने कहा कि सभी को यात्रा करने का हक है.

मैं भी मोतिहारी जा रहा हूं, तो यह भी एक यात्रा है. पिछली बार भी शराबबंदी को लेकर यात्रा

पर मुख्यमंत्री निकले थे और लोगों से चर्चा की थी. इस बार भी यात्रा पर निकलेंगे.

इसलिए जो मुख्यमंत्री रहता है, वही क्रेडिट लेता है.

रिपोर्ट: राजीव कमल

Bihta Airport: विमानों के सुचारू परिचालन में आ रही दिक्कतें जल्द...

 बिहटा एयरपोर्ट पर विमानों के सुचारू परिचालन में आ रही समस्याओं को जल्द दूर करने का निर्देश दिया गया है। निर्माण, नालियों और रक्षा...

Patna Graduate Election: स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने नालंदा नेताओं के साथ...

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव को लेकर स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने नालंदा के जदयू नेताओं के साथ बैठक की। बूथ स्तर पर अभियान और...

Vishwakarma Puja 2026: CM सम्राट चौधरी ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं,...

 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विश्वकर्मा पूजा पर प्रदेश और देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने औद्योगिक विकास में श्रमिकों के योगदान को महत्वपूर्ण बताया।Vishwakarma Puja...