पटना : बिहार सरकार के पूर्व मंत्री व बीजेपी के एमएलसी सैयद शाहनवाज हुसैन ने एक बड़ा बयान दिया है। इंडिया गठबंधन की चौथी बैठक को लेकर शाहनवाज हुसैन कहा कि कुछ होना जाना नहीं है, यह आना-जाना इन लोगों का लगा रहेगा। सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के दिल्ली जाने आने से कुछ निकलने वाला नहीं है। नरेंद्र मोदी फिर से देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। एक दिन ये लोग नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण में भाग लेंगे।
शाहनवाज हुसैन ने कहा कि इंडी गठबंधन का कोई भविष्य नहीं है। कोई बैठक करने से कुछ भी नतीजा नहीं निकलने वाला है। जदयू की तरफ से नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनने वाले सवाल पर हुसैन ने कहा कि कांग्रेस कहां मान रही है। कांग्रेस पार्टी माने तब तो नीतीश कुमार का कुछ होगा।लालू यादव के बयान पर बोले शाहनवाज हुसैन ने कहा कि नरेंद्र मोदी को कोई उखाड़ कर नहीं फेक सकता, देश की जनता उनके साथ है।
अविनाश सिंह की रिपोर्ट







