शर्मनाक: छठी कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार

रांची: राजधानी रांची में लगातार महिलाओं के साथ छेड़छाड़,दुष्कर्म जैसे घटना को अंजाम दिया जा रहा.एक ओर जहां सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लगातार दावा करती है लेकिन धरातल पर दावे फेल होते हुए नजाए आते है.

ताजा मामला धुर्वा थाना क्षेत्र से आया है जहां छठी कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है. बताया जा रहा है कि आरोपियों ने इस वारदात को शुक्रवार देर रात तब अंजाम दिया जब छात्रा घर पर अकेली थी.

हालांकि घटना की जानकारी मिलने के बाद धुर्वा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.वही धुर्वा पुलिस की माने तो नाबालिग लड़की की मां ने जितिया व्रत का उपवास रखा था और शुक्रवार की रात नाबालिग की मां घर के पास ही पूजा करने गयी थी.

उस वक्त 13 साल की नाबालिग लड़की घर पर अकेली थी. इसकी जानकारी मिलने पर आरोपी नाबालिग लड़की के घर में घुस गया और नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बनाया. इस दौरान जब नाबालिग ने शोर मचाना शुरू किया तो आरोपी ने उसका मुंह बंद कर दिया और उसे जान से मारने की धमकी भी दी.

मौके पर मां ने आरोपी को पकड़ा

नाबालिग छात्रा के साथ जब दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया जा रहा था तो उस दौरान नाबालिग की मां घर पहुंच गई. और उस वक्त आरोपी घर में ही मौजूद था. नाबालिग की चीख पुकार सुन उसकी मां घर के अंदर आई तो आरोपी फरार होने की कोशिश करने लगा.

लेकिन पीड़िता की मां उग्र हो गई और शोर मचाते हुए आरोपी को पकड़ लिया.मां और छात्रा की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी जमा हो गए और आरोपी की जमकर धुनाई कर दी.

इसके बाद आरोपी को धुर्वा थाना की पुलिस के हवाले कर दिया. मामले में पुलिस ने शनिवार को नाबालिग का बयान दर्ज कर मेडिकल भी कराया है.
मौके पर धुर्वा थाना प्रभारी विमल नंदन सिन्हा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img