T20 वर्ल्ड कप के चैंपियंस व बिहार के लाल ईशान किशन पहुंचे पटना, एयरपोर्ट पर श्रेयसी सिंह ने किया शानदार स्वागत

पटना : टी-20 पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने के बाद धीर-धीरे सभी खिलाड़ी अपने-अपने घर पहुंचने लगे हैं। इसी बीच बिहार के लाल ईशान किशन भी आज यानी 10 मार्च को पटना एयरपोर्ट पहुंचे जहां पर बिहार सरकार के खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने उनका शानदार स्वागत किया। अपनी स्वागत देख ईशान किशन काफी खुश नजर आए। मंत्री श्रेयसी सिंह ने ईशान किशन को गुलदस्ता देकर स्वागत किया।

कीर्ति आजाद के सवाल पर ईशान किशन बिफरे

टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद पहली बार ईशान किशन बिहार पहुंचे। इस दौरान पटना एयरपोर्ट पर मीडिया के सवाल पर बिफर गए। मीडिया ने कीर्ति आजाद के बयान को लेकर सवाल किया तो ईशान ने कहा कि बेकार सवाल नहीं करें। हमलोगों ने इतना अच्छा किया है, इसको लेकर सवाल पूछिए। इस सवाल का कोई जवाब नहीं है। कीर्ति के सवाल का जवाब हम नहीं देते हैं। अच्छा सवाल पूछिए। देश के लिए हमलोग क्रिकेट खेलते हैं। वर्ल्ड कप जीते हैं। बेकार का सवाल कर रहे हैं।

Ishan Kishan 1 22Scope News

ईशान किशान ने वर्ल्ड कप में खेली थी धमाकेदार पारी

आपको बता दें कि रविवार को टी20 वर्ल्ड कप में ईशान किशन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 25 गेंदों में 54 रनों की धमाकेदार पारी खेली। सबसे ज्यादा चर्चा इनके कैच पकड़ने की हुई। मैदान में बाउंड्री लाइन पर तीन शानदार कैच पकड़े। पटना एयरपोर्ट पर ईशान किशान का लोगों ने भव्य स्वागत किया। अपने आवास पहुंचने के बाद घर के बच्चों के साथ प्रैक्टिस करते नजर आए। इस दौरान सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रही।

मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि देश के लिए खेलना है और मेहनत करना है। कहा कि बिहार के युवा जो क्रिकेट खेलते हैं, उनसे यही कहना चाहेंगे कि वह खूब मेहनत करें। मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। भारतीय टीम जीती है और यह देश के लिए बहुत अच्छी बात है। हम उम्मीद करेंगे कि आगे ऐसे की क्रिकेट खेलते रहें और जीतते रहें।

Ishan Kishan 22Scope News

पटना पहुंचने के बाद अपनी मौसेरी बहन के ससुराल पहुंचे ईशान किशन, मीडिया से नहीं की बात

भारतीय क्रिकेट के सुपरस्टार ईशान किशन मौसेरी बहन के ससुराल में आकर उनके परिवार से मुलाकात की। उनसे जब मीडिया ने सवाल किया तो ईशान ने कहा कि अभी बोलने का वक्त नहीं है और अब हम यहां से वह प्रस्थान कर रहे हैं। अपने घर में बहुत दुखद घटना हुई है। इस पर अभी हम क्या बोले। वहीं समर्थकों का काफिला उनकी गाड़ियों को रोक रखा था। युवा लोग काफी उत्साहित नजर आ रहे थे। सभी लोगों का ईशान किशन ने अभिनंदन किया और वहां से निकल गए। भारी संख्या में युवा लोग ईशान की एक झलक पाने के लिए उतावले थे।

Ishan Kishan 2 22Scope News

यह भी पढ़े : T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद खिलाड़यों पर पैसों की बारिश, BCCI ने किया ऐलान

उमेश चौबे की रिपोर्ट

PSC PT Result 2025: रिजल्ट पर उठे सवाल, 832 अभ्यर्थियों के...

जेपीएससी सिविल सेवा पीटी रिजल्ट 2025 को लेकर अभ्यर्थियों ने 832 रोल नंबर के गैप पर सवाल उठाए हैं। वहीं आयोग ने सिविल सेवा...

Jharkhand Politics: वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने लौटाई Y Category Security,...

झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने अपनी वाई श्रेणी की सुरक्षा लौटा दी है। उन्होंने कहा कि गरिमा से बड़ा कोई प्रोटोकॉल नहीं...

Ranchi Crime: बच्चों के विवाद में महिला पर हमला, हिंदपीढ़ी में...

रांची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र में बच्चों के विवाद के बाद महिला पर ईंट-पत्थर और चाकू से हमला करने का आरोप लगा है। हमले...