विधानसभा चुनाव में शंकराचार्य करेंगे राजनीतिक प्रयोग, सभी विधानसभा सीटों पर निर्दल गौ भक्त होंगे प्रत्याशी

विधानसभा चुनाव में शंकराचार्य करेंगे राजनीतिक प्रयोग, सभी विधानसभा सीटों पर निर्दल गौ भक्त होंगे प्रत्याशी

बेतिया : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि इस बार राज्य की सभी विधानसभा सीटों पर निर्दल गौ भक्त प्रत्याशी मैदान में उतरेंगे। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने गौ मतदाता संकल्प यात्रा निकालते हुए कहा कि सनातन धर्म की रक्षा तभी संभव है जब गौ माता की रक्षा हो। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि गौ रक्षा केवल आस्था का विषय नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और समाज की आधारशिला है।

DIARCH Group 22Scope News

सभी पार्टियों से की अपील- गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित कराने में करें मदद

शंकराचार्य जी ने खुलासा किया कि उन्होंने सभी राष्ट्रीय दलों से यह आग्रह किया था कि गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने के लिए संसद में अपना पक्ष रखें। लेकिन अबतक किसी भी पार्टी ने इस मुद्दे पर अपना रुख साफ नहीं किया। इसी कारण उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर गौ भक्त उम्मीदवार उतारने का फैसला लिया है।

bet3 22Scope News

सनातनी हिन्दुओं से अपील, गौ रक्षा को प्रतिबद्ध प्रत्याशियों को दे वोट

उन्होंने कहा कि नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रत्याशियों की औपचारिक सूची सार्वजनिक की जाएगी और वे स्वयं चुनाव प्रचार करेंगे। उन्होंने सनातनी हिन्दुओं से अपील की है कि वे केवल उन्हीं प्रत्याशियों को वोट दें, जो गौ रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हों।

bet 22Scope News

ये भी पढ़े : मुख्यमंत्री नीतीश के जमुई दौरे को लेकर तैयारियां जोरो पर, बरनार जलाशय योजना का करेंगे शिलान्यास, निरीक्षण को पहुंचे जिलाधिकारी

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Gaya Passport Mobile Van Camp 2026: पासपोर्ट के लिए गया से...

Gaya Passport Mobile Van Camp 2026: पासपोर्ट सेवाओं को आम नागरिकों के लिए अधिक सुलभ और सुविधाजनक बनाने की दिशा में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय,...

Bihar UAE Investment MoU: बिहार में UAE का निवेश! दुबई में...

Bihar UAE Investment MoU: बिहार में फूड प्रोसेसिंग क्षेत्र और औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है।...

Bihar Sahyog Karyakram Samrat Chaudhary: राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम में पहुंचे...

Bihar Sahyog Karyakram Samrat Chaudhary: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि जनता की समस्याओं का समाधान करना और उन्हें न्याय दिलाना सरकार का...