मुख्यमंत्री नीतीश के जमुई दौरे को लेकर तैयारियां जोरो पर, बरनार जलाशय योजना का करेंगे शिलान्यास, निरीक्षण को पहुंचे जिलाधिकारी

मुख्यमंत्री नीतीश के जमुई दौरे को लेकर तैयारियां जोरो पर, बरनार जलाशय योजना का करेंगे शिलान्यास, निरीक्षण को पहुंचे जिलाधिकारी

जमुई : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल यानी चार अक्टूबर को जमुई जिले के दौरे पर जाएंगे। सोनो प्रखंड स्थित बटिया बरनार जलाशय योजना का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जमुई जिलाधिकारी ने नवीन कुमार ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

Goal 7 22Scope News

j2 22Scope News

बटिया बरनार जलाशय परियोजना पिछले 50 वर्षों से लंबित थी

आपको बता दें कि बटिया बरनार जलाशय परियोजना पिछले 50 वर्षों से लंबित थी। अब इसके टेंडर की सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं। इस जलाशय योजना के निर्माण से चकाई, सोनो और झाझा प्रखंडों के दर्जनों गांवों के किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध हो सकेगा। इसको लेकर कार्यक्रम स्थल के निरीक्षण के दौरान डीएम नवीन कुमार ने वहां मौजूद अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

j3 22Scope News

j6 22Scope News

बिहार सरकार के कई मंत्री और विधायक होंगे शामिल

बिहार सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री और चकाई विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुमित कुमार सिंह, वर्तमान विधायक दामोदर रावत के साथ-साथ जिले के कई जदयू नेता और मंत्री भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

ये भी पढ़े : राजीव रंजन का डॉ. संजीव पर बड़ा आरोप, कहा- चुनी हुई निर्वाचित सरकार को गिराने में थे मुख्य साजिशकर्ता

ब्रह्मदेव प्रसाद यादव की रिपोर्ट

Gumla Minor Assault Case: मासूम के रोने की आवाज के बाद...

Gumla Minor Assault Case: झारखंड के गुमला ज़िले के घाघरा थाना क्षेत्र के एक गाँव में तीन साल की बच्ची के साथ कथित रेप का...

Dhanbad Royalty Challan Protest: आखिर रॉयल्टी चालान की नई व्यवस्था पर...

Dhanbad Royalty Challan Protest: धनबाद ज़िला कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन ने सोमवार को नए रॉयल्टी चालान सिस्टम के ख़िलाफ़ एक दिन का विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: SIR अभियान को लेकर कांग्रेस का...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले के बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस तिलक लाइब्रेरी में लोकसभा क्षेत्र स्तर पर कांग्रेस पार्टी की समीक्षा बैठक हुई।...