Advertisment

शिकारगंज चाकू मार हत्याकांड : महज 2 घंटे में 10 अभियुक्त गिरफ्तार

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के शिकारगंज थाना अंतर्गत चमही गांव में कल यानी 22 मई की संध्या करीब आठ बजे दो पक्षों के बीच आपसी विवाद एवं मारपीट की घटना हुई। उक्त घटना में व्यक्ति आलोक पटेल (35 वर्ष) को बाएं सीने में चाकू मार दिया गया। जख्मी अलोक पटेल का अनुमंडलीय अस्पताल ढाका में इलाज के क्रम में मृत्यु हो गई।

मुख्य अभियुक्त के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त खून लगा हुआ चाकू पुलिस ने किया बरामद

आपको बता दें कि दोनों पक्षों के बीच हुए आपसी विवाद एवं मारपीट में व्यक्ति की मौत मामले का शिकारगंज थानाध्यक्ष द्वारा त्वरित सफल उभेदन कर मात्र दो घंटे के अंदर कर लिया गया। जिसमें मुख्य अभियुक्त सहित आठ पुरुष आरोपी और दो महिला आरोपी को गिरफ्तार किया गया। मुख्य अभियुक्त के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त खून लगा हुआ चाकू को अभियुक्त के घर में छुपाकर रखे गए चावल के कोठी से बरामद किया गया। घटनास्थल को सुरक्षित कर एफएसएल टीम द्वारा निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य संकलन किया गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Motihari Police 1 4 22Scope News

गिरफ्तारी आरोपी

पुलिस ने आठ पुरुष और दो महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसमें संतोष कुमार (32 वर्ष), मंतोष साह (24 वर्ष), शंकर साह (55 वर्ष), एक महिला , कंचन साह (38 वर्ष), रंजन साह (50 वर्ष), सुधीर साह (35 वर्ष), मिथुन साह (22 वर्ष), मो. प्राण आलम (20 वर्ष) और एक महिला छहों ग्राम को गिरफ्तार किया है। वहीं घटना में इस्तेमाल किया गया सामान भी बरामद किया गया है। जिसमें घटना में प्रयुक्त खून लगा हुआ चाकू, एक मोटरसाइकिल और दो इंजन वाला ठेला पुलिस ने बरामद की है।

Motihari Police 2 2 22Scope News

Motihari Police 5 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : एक फीट जमीन विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Bankipur By Election 2026: एनडीए उम्मीदवार के समर्थन में उतरे मंत्री...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंत्री श्रवण कुमार ने एनडीए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। जनसभा को संबोधित कर...

School Enrollment Campaign: बिहार के 171 प्रखंडों में शिक्षा से जुड़ीं...

बिहार के 19 जिलों के 171 प्रखंडों में पंचायत प्रतिनिधियों, जीविका दीदियों और सीथ्री के प्रयास से स्कूल छोड़ चुकी बालिकाएं फिर शिक्षा की...

Waste Management Success: मधुबनी के सुखेत पंचायत का मॉडल बना मिसाल,...

मधुबनी के सुखेत पंचायत ने गोबर और जैविक कचरे से वर्मी कंपोस्ट बनाकर स्वच्छता, रोजगार और आय का नया मॉडल विकसित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र...