रांची: One Nation One Election – केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कुरुक्षेत्र में आयोजित गीता महोत्सव के दौरान ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ (एक राष्ट्र, एक चुनाव) की अपील की।
Highlights
उन्होंने कहा कि बार-बार होने वाले चुनाव देश की प्रगति और विकास में बाधा उत्पन्न करते हैं।
One Nation One Election :
शिवराज ने कहा कि भारत में हर साल कहीं न कहीं विधानसभा या लोकसभा चुनाव आयोजित होते रहते हैं, जिससे प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक, और सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों का बहुमूल्य समय बर्बाद होता है। इस दौरान देश-प्रदेश में विकास और जनकल्याण के कार्य पिछड़ जाते हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि बार-बार चुनाव आयोजित करने से चुनाव आयोग और राजनीतिक दलों को भारी आर्थिक खर्च उठाना पड़ता है। इस समस्या का समाधान संविधान में संशोधन कर विधानसभा और लोकसभा चुनाव को एक साथ आयोजित करने से हो सकता है।
शिवराज ने देश में ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ के लिए जनजागरण अभियान चलाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया, ताकि इस विचार को व्यापक जनसमर्थन प्राप्त हो सके।