Hazaribagh: 72 घंटे बाद तालाब से निकला बच्चे का शव, ऐसे हुई थी घटना

Hazaribagh: दारू थाना अंतर्गत गाड़ीसाडम गांव के पत्थर के खदान में डूबे 10 वर्षीय शक्ति कुमार का शव 72 घंटे बाद तालाब से बरामद किया गया है। बच्चा 18 अप्रैल की शाम से लापता था। ग्रामीणों और परिजनों ने रातभर उसकी खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली। अगले दिन पुलिस को सूचना दी गई।

Hazaribagh: ग्रामीणों ने प्रशासन पर लगाया आरोप

मौके पर बीडीओ हारून रशीद, सीओ राम बालक कुमार, थाना प्रभारी सफीक खान सहित एनडीआरएफ की टीम पहुंची। बताया गया कि शक्ति अपनी बड़ी बहन श्रद्धा के साथ पत्थर खदान की ओर गया था। खेलते-खेलते उसका पैर फिसल गया और वह डूब गया। उसकी बहन डर के कारण किसी को कुछ नहीं बता सकी। ग्रामीणों ने प्रशासन पर देर से कार्रवाई का आरोप लगाया है। आज शाम को जैसे ही एनडीआरएफ टीम घटनास्थल पर पहुंची, वैसे ही शव अपने आप पानी में ऊपर आ गया।

Hazaribagh: शव को ग्रामीणों ने पानी से बाहर निकाला

वहीं शव को ग्रामीणों ने पानी से बाहर निकाला। इधर, कागजी प्रक्रिया के लिए जब प्रशासन शव को कब्जे में लेने पहुंचा तो ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। बाद में समझाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल हजारीबाग भेजा गया।

शशांक शेखर की रिपोर्ट

Jharkhand Government Action: सरकारी काम में लापरवाही पर सख्त सरकार, 312...

Jharkhand Government Action, Ranchi: सरकारी कामकाज में लापरवाही, प्रशासनिक निर्देशों की अनदेखी और अनुशासनहीनता के मामलों को लेकर झारखंड सरकार ने सख्ती बढ़ा दी...

Samrat Choudhary:विश्वेश्वरैया जयंती पर CM सम्राट चौधरी ने किया नमन, राजकीय...

 पटना में भारत रत्न डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर राजकीय समारोह हुआ। राज्यपाल और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कियाSamrat...

Itki Missing Student:इटकी में स्कूल से 10 वर्षीय छात्र लापता, CCTV...

रांची के इटकी में कक्षा पांच का 10 वर्षीय छात्र शेख रेहान 11 सितंबर की शाम स्कूल से लापता हो गया। पुलिस CCTV फुटेज...