संदिग्ध अवस्था में 2 व्यक्ति की मौत

बेगूसराय : बेगूसराय में संदिग्ध अवस्था में दो व्यक्ति की मौत हो गई है। इस मौत के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं बताया जा रहा है कि जहरीली शराब पीने से दो व्यक्ति की मौत हुई है। मौत की खबर लगते ही पुलिस के बीच खलबली मची हुई है। बताते चलें कि इस शराबबंदी वाले बिहार के बेगूसराय में एक बार फिर शराब पीने से दो लोगों की मौत होने की बात कही जा रही है। कहीं ना कहीं प्रशासनिक महकमा भी सवालों के घेरे में है।

हालांकि प्रशासन के द्वारा अभी इस बात की पुष्टि नहीं की गई है कि दोनों लोगों की मौत शराब पीने से ही हुई है। मृतक की पहचान चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के मैदा शाहपुर के रहने वाले डॉक्टर सीसी सिंह एवं उनके कंपाउंड हरे राम तांती के रूप में की गई है। खास बात यह है कि इसमें मृतक डॉक्टर सीसी सिंह का पोस्टमार्टम भी नहीं कराया गया। हालांकि प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा गठित एक टीम के देखरेख में हरे राम तांती का पोस्टमार्टम कराया गया। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर उनकी मौत किन वजह से हुई है।

बेगूसराय के सिविल सर्जन डॉक्टर प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि बीते समय हरे राम तांती को उनके क्लीनिक में इलाज के लिए लाया गया था उस वक्त उनके आंखों की रोशनी चली गई थी। परिजनों ने बताया कि हरे राम तांती शराब का भी सेवन किया करते थे। अतः अनुमान लगाया जा रहा है कि शराब पीने से ही उनकी मौत हुई है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर मौत की वजह क्या है। अगर शराब पीने से दोनों लोगों की मौत हुई है तो कहीं न कहीं कहा जा सकता है कि शराबबंदी वाले बिहार के बेगूसराय में पुलिस निष्क्रिय हैं। लगातार शराब माफियाओं के द्वारा जहरीली शराब बनाकर बेची जा रही है।

यह भी देखें :

गौरतलब है कि मृतक दोनों ही लोग स्वास्थ्य सेवा से ही जुड़े हुए थे तथा एक अपने निजी क्लीनिक में मेडिकल की प्रैक्टिस करते थे। इस संबंध में एसपी मनीष कुमार ने बताया है कि संदिग्ध में दो व्यक्ति की मौत हुई है। जिसमें एक व्यक्ति का पोस्टमार्टम कराया गया है। दूसरे व्यक्ति की मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस उसके परिजन से पूछताछ करने के लिए पहुंची है। उन्होंने बताया है कि पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में लगी हुई है।

यह भी पढ़े : बाइक और देसी कट्टा के साथ पकड़े गए 2 अपराधी

अजय सिंह की रिपोर्ट

Agniveer Rally 2026: रांची में 1 सितंबर से शुरू होगी अग्निवीर...

रांची में 1 सितंबर 2026 से अग्निवीर भर्ती रैली शुरू होगी। उपायुक्त ने सुरक्षा, मेडिकल सुविधा, लाइटिंग, शेल्टर और अभ्यर्थियों की सभी आवश्यक व्यवस्थाओं...

Jharkhand Train Update: चक्रधरपुर और आद्रा मंडल में ब्लॉक, कई MEMU...

झारखंड में 22 जुलाई 2026 को चक्रधरपुर और आद्रा मंडल में रेल ब्लॉक के कारण कई मेमू ट्रेनें रद्द हैं। 39 एक्सप्रेस ट्रेनों का...

Ranchi Airport Update: इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनने की तैयारी तेज, दुबई और...

रांची एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय दर्जा दिलाने की तैयारी तेज हो गई है। AAI ने रिपोर्ट मंत्रालय को सौंप दी है। जल्द खाड़ी देशों के...