गयाजी: गयाजी जिले के खिजरसराय प्रखंड के लोदीपुर निवासी शोभा देवी ने नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर अपनी नामजदगी की का पर्चा भरा। प्रत्याशी शोभा देवी खिजरसराय के जाने-माने लोकप्रिय छवि के मालिक समाजसेवी दिनेश सिंह के पत्नी है। शोभा देवी के नामांकन में भारी संख्या में की खिजरसराय पंचायत के विभिन्न गांव के महिला पुरुष समर्थक साथ चल रहे थे।
पारंपरिक ढोल बाजे और मांदर के थाप पर उत्साहित महिलाएं भीषण गर्मी के बावजूद साथ चल रहे थे। इसके अलावे कुतुल पंचायत के पूर्व मुखिया सतीश यादव, रामजन्म बाबू कॉमरेड विभा भारती, बाना के राजेश सिंह, वसंत विद्या, मिथिलेश प्रसाद, विनय सिंह व पंचायत के राजनीति से जुड़े रसूख लोग और प्रबुद्ध लोग उनके समर्थन में नामांकन के लिए साथ चल रहे थे।
यह भी पढ़ें – SC ST आयोग के सदस्य ने किया औरंगाबाद सदर अस्पताल का निरीक्षण, कहा…
समर्थकों का विशाल हुजूम उनके आवास से प्रखंड कार्यालय पहुंची। नामांकन के बाद प्रखंड कार्यालय से बाहर निकलते ही शोभा देवी के समर्थकों ने उन्हें फूलों का हार पहनकर शानदार स्वागत किया। मौके पर उन्होंने बताया पंचायत के चहुमुखी विकास के मुद्दे पर जनता की पहल पर नामांकन कर रहे हैं। जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है।जिसकी एक वानगी नामांकन के साथ चल रही भीड़ बताती है।
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
यह भी पढ़ें- 25 वर्ष का हो गया मुजफ्फरपुर का राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केंद्र, सिल्वर जुबली समारोह में…
गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट



