चुनाव से पहले JLKM को झटका, केंद्रीय महासचिव समर्थकों के साथ भाजपा में हुए शामिल

निरसा. JLKM के केंद्रीय महासचिव अश्विनी बाउरी ने टिकट कटने से नाराज होकर JLKM से नाता तोड़ लिया है और शनिवार को सैंकड़ों समर्थकों के साथ सांसद ढूल्लू महतो एवं भाजपा प्रत्याशी अपर्णा सेनगुप्ता की उपस्थिति में भाजपा का दामन थामा लिया है। इस दौरान अश्विनी ने टाइगर जयराम महतो, भाकपा माले प्रत्याशी अरुप चटर्जी एवं JLKM प्रत्याशी अशोक मंडल पर जमकर हमला बोला।

JLKM के केंद्रीय महासचिव अश्विनी बाउरी

अश्विनी बाउरी ने बताया कि जयराम महतो जो अपने आप को टाइगर कहता है वो टाइगर नहीं बल्कि चोर है। चंद पैसों के लालच में आकर उन्होंने JLKM से मेरा टिकट अशोक मंडल को दे दिया। पहले निरसा विधानसभा से जेएलकेएम का टिकट मुझे देने की घोषणा की गयी थी। बदले में जयराम महतो ने मुझसे 10 लाख रुपये की मांग की थी। मैं पैसों की व्यवस्था में लगा हुआ था, लेकिन निरसा पूर्व विधायक अरुप चटर्जी एवं झामुमो नेता अशोक मंडल ने ओछी राजनीति करते हुए मिलीभगत करके एक करोड़ रुपये में जयराम महतो से निरसा विधानसभा से जेएलकेएम के टिकट का सौदा कर लिया।

जयराम ने दोहरी राजनीति करते हुए दोबारा घोषणा करते हुए मेरा टिकट काटकर अशोक मंडल को दे दिया। इसलिए मैं उन नौजवानों से अपील करना चाहता हूं, जो जयराम महतो को आदर्श मानते हुए उनसे जुड़ना चाहते हैं, वो सावधान हो जाए और जयराम महतो से न जुड़े क्यूंकि जयराम महतो पैसों के लिए कुछ भी कर सकता है। उन्होंने कहा कि जब मैं शुरू से जेएलकेएम पार्टी से जुडा था, लेकिन जयराम ने पैसों को अहमियत देते हुए मेरे जज्बातों के साथ खिलवाड़ किया और मेरा टिकट काटकर अशोक मंडल को दे दिया तो नए कार्यकर्ताओं के साथ क्या करेगा?

निरसा से संदीप शर्मा की रिपोर्ट

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...