Dhanbad : जयराम महतो टाईगर नहीं गीदड़ है, पैसो के लिए कुछ भी-JLKM के केंद्रीय महासचिव ने कह दी बड़ी बात और…

Dhanbad : JLKM के केंद्रीय महासचिव अश्विनी बाउरी ने टिकट कटने से नाखुश होकर सोमवार की देर शाम प्रेसवार्ता का आयोजन किया। इस दौरान अश्विनी बाउरी ने बताया कि जयराम महतो जो अपने आप को टाइगर कहता है वो टाइगर नहीं बल्कि एक गीदड़ है। अश्विनी बाउरी के इस बयान के बाद झारखंड की राजनीति एक बार फिर गर्म हो गई है।

ये भी पढ़ें-Ranchi में 29 और 30 को इस रुट पर बंद रहेगा वाहनों का आवागमन, जाने क्या है वजह… 

पहले निरसा विधानसभा से JLKM की टिकट मुझे देने की घोषणा की गयी थी बदले में जयराम महतो ने मुझसे 10 लाख रूपये की मांग की थी। मैं पैसों के व्यवस्था में लगा हुआ था लेकिन निरसा से पूर्व विधायक अरुप चटर्जी एवं झामुमो नेता अशोक मंडल ने औछी राजनीति करते हुए मिलीभगत करके एक करोड़ रूपये में जयराम महतो से निरसा विधानसभा से JLKM के टिकट का सौदा कर लिया।

Dhanbad : जयराम महतो पैसों के लिए कुछ भी कर सकता है

जयराम ने भी दोहरी राजनीति करते हुए दोबारा घोषणा करते हुए मेरा टिकट काटकर अशोक मंडल को टिकट दे दिया। इसलिए मैं उन नौजवानों से अपील करना चाहता हूँ जो जयराम महतो को आदर्श मानते हुए उनसे जुड़ना चाहते है वो सावधान हो जाएं और जयराम महतो से न जुड़े क्यूंकि जयराम महतो पैसों के लिए कुछ भी कर सकता है।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Politics : भाजपा का पर्चा है तो रद्द नहीं और जेएमएम का पर्चा है तो माइक्रोस्कोप से स्कैन-सुप्रियो का बड़ा आरोप… 

आगे उन्होंने जब मैं शुरू से JLKM पार्टी से जुड़ा था लेकिन जयराम ने पैसों को अहमियत देते हुए मेरे जज्बातों के साथ खिलवाड़ किया ओर मेरा टिकट की घोषणा कर मेरा टिकट काटकर अशोक मंडल को दे दिया तो वो अपने से जुड़ने वाले नए कार्यकर्ताओ के साथ क्या करेगा।

निरसा से संदीप कुमार शर्मा की रिपोर्ट—

BCCL Central Hospital Dhanbad: धनबाद में अब कैंसर और हृदय रोग...

BCCL Central Hospital Dhanbad: बीसीसीएल के केंद्रीय अस्पताल धनबाद में कैंसर और हृदय रोग के इलाज की विशेषज्ञ सुविधा शुरू करने की तैयारी तेज...

Jharkhand DGP Tadasha Mishra: DGP तदाशा मिश्रा की नियुक्ति पर क्यों...

Jharkhand DGP Tadasha Mishra: झारखंड की पुलिस महानिदेशक (DGP) तदाशा मिश्रा की नियुक्ति को लेकर सुप्रीम कोर्ट में गंभीर सवाल उठाए गए हैं। मामले...

AI Education: बिहार को AI और टेक्नोलॉजी में अग्रणी राज्य बनाने...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार में 100 टेक्नोलॉजी सेंटर विकसित करने और इंजीनियरिंग व पॉलिटेक्निक के रिजल्ट 24 घंटे में जारी करने की पहल...