Delhi : कैसा होगा यदि आप घर का खाना खा रहे हो और उसमें कुछ ऐसी चीज मिली हुई हो जिसके बारे में आपको पता ही नहीं है और आप चाव से स्वाद लेकर खाए जा रहे हो। बात का पता उस समय चलता है जब डॉक्टर के पास जाना पड़ता है। डॉक्टर ने कहा कि आपके पेट और लीवर में कुछ दिक्कत है। शायद आपके खान-पान में कुछ दिक्कत है।
Shocking : पेट और लीवर में दिक्कत आने के बाद हुआ खुलासा
दरअसल गाजियाबाद में एक ऐसी घटना घटी है जिसने सबको झकझोर कर रख दिया है। हुआ ऐसा कि गाजियाबाद की एक कॉलोनी में एक घर में खाना बनाने का काम करती थी। उस महिला जिस घर में काम करती थी उस घर के सभी सदस्यों को पेट और लीवर में दिक्कत आने लगी। इसी दौरान जब परिवावालों ने डॉक्टर से जाकर चेकअप कराया तो पता चला कि उनके खान-पान में ही कुछ दिक्कत है।
ये भी पढ़ें- Pakur Murder : विवाहिता को जलाकर मार डाला, जांच में जुटी पुलिस…
जिसके बाद परिवारवालों को अपनी मेड पर शक हुआ। इसका सच जानने के लिए परिवारवालों ने कीचन में एक कैमरा लगा दिया और महिला को मॉनीटर करने लगे। और जब परिजनों ने कैमरा का फुटेज चेक किया तो उनके होश के उड़ गए। वो सोच नहीं सकते थे कि एक महिला इतना घिनौना काम कर सकती है।
फुटेज देखकर दंग रह परिजन, महिला गिरफ्तार
फुटेज में साफ दिख रहा है कि कैसे वह महिला परिजनों को पेशाब से गूंथी हुई रोटी बनाकर खिला रही है। दरअसल वह महिला आंटे में पेशाब कर रही है और फिर उस आंटे को गूंथकर परिवार वालों को खिला रही है। और परिवारवाले भी बड़े चाव के साथ वह रोटी खा रहे हैं क्योंकि उन्हें उससे पहले कुछ पता ही नहीं था।
ये भी पढ़ें- Giridih : अपराधियों का पीछा करने के दौरान पलटी पुलिस गाड़ी, एक पुलिसकर्मी की मौत कई घायल
कैमरे का फुटेज बहुत डराने वाला था। यह सब देखकर सबके हक्के बक्खे गुल हो गए। घटना के बाद परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि घर के मालिक उसे बात-बात पर सुनाते रहते थे इसी से तंग आकर मैंने ये कदम उठाया है।
Highlights


