लूटपाट की योजना बनाते हुए शूटर बंटी साथी के साथ गिरफ्तार, हथियार व गोली भी बरामद

मधेपुरा : मधेपुरा पुलिस ने बड़ी कारवाई करते हुए हथियार गोलियों से लैश एक शूटर और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। इस बाबत जानकारी देते हुए एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि मुरलीगंज थाना अंतर्गत फाइनेंस कर्मियों के विरुद्ध बढ़ते अपराध की रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक मधेपुरा द्वारा दिए गए निर्देशानुसार सक्रिय अपराधकर्मी एवं स्मैकर के विरुद्ध टीम बनाकर लगातार छापेमारी की जा रही है। इसी मुरलीगंज थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि कोल्हायपट्टी का सक्रिय अपराधकर्मी सूरज कुमार अपने अन्य दो साथीयों के साथ भेलाही पुल के पास घने बगीचे में किसी फाइनेंस कर्मी से लूटपाट की घटना को अंजाम देने के फिराक में है।

उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस पदाधिकारी को सूचना देते हुए छापेमारी दल की टीम जैसे ही कोल्हायपट्टी चौक से होकर भेलाही बेंगा नदी पुल के आगे शंभू यादव के आम के बगीचा के पास पहुंची तो वहां पुलिस वाहन को देखकर तीनों अपराधकर्मी भागने लगे। पुलिस द्वारा भागते हुए तीनों अपराधकर्मी को पीछा किया गया। जिसमें दो अपराधियों को पुलिस ने धर दबोचा। वहीं एक अपराधी वहां से भाग निकला। पुलिस की गिरफ्त में आए अपराधियों की पहचान अरार के टेमा भेला निवासी मो. जाहीर के पुत्र मो. मन्नान और सवेंद्र यादव के पुत्र रत्नेश कुमार उर्फ बंटी के रूप में हुई है।

यह भी देखें :

तलाशी लेने के दौरान इनके पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, एक बाइक और एक मोबाइल बरामद किया है। एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार रत्नेश कुमार उर्फ बंटी शूटर है और इसके खिलाफ मुरलीगंज और ग्वालपाड़ा में आधा दर्जन मामले दर्ज हैं। इनके अन्य अपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है। वहीं वहां से भागे अपराधी सूरज कुमार की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

यह भी पढ़े : कोसी प्रमंडल का पहला अस्पताल जहां 11 रुपए में इलाज, दवा और जांच में भी भारी छूट

रमण कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand Liquor Scam: 10.37 करोड़ की फर्जी बैंक गारंटी, ED ने...

 झारखंड के कथित शराब घोटाले में ED ने नीरज सिंह का बयान दर्ज किया है। विजन हॉस्पिटैलिटी और मार्शन इनोवेटिव पर 10.37 करोड़ रुपये...

Cyber Crime in Jharkhand: साइबर ठगी के नेटवर्क में देवघर देश...

 झारखंड में साइबर अपराध के नेटवर्क को लेकर चिंताजनक आंकड़े सामने आए हैं। देवघर साइबर अपराध में देश में तीसरे, दुमका 14वें और गिरिडीह...

Mallika Sherawat Meets Tej Pratap Yadav: पटना में लालू परिवार से...

Mallika Sherawat Meets Tej Pratap Yadav, पटना: बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत एक बार फिर तेज प्रताप यादव के साथ नजर आईं। इस बार उनकी...