गुलजारबाग में अतिक्रमण हटाने के दौरान जले दुकानदार की मौत

PATNA CITY : पटना सिटी के गुलजारबाग रेलवे स्टेशन के समीप मेहंदीगंज गुमटी के पास अतिक्रमण हटाने के दौरान आग लगाने वाले दुकानदार अनिल साह की मौत गुरुवार देर रात हो गई.

patna city aag 1 22Scope News

इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश है. आग से बुरी तरह जलने के दौरान उसे गंभीर हालत में एंबुलेंस से दिल्ली भेजा गया था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. अनिल के भाई ने मौत की पुष्टि की है.

बता दें कि गुरुवार को जीआरपी वाले पूरे फोर्स के साथ उन दर्जनों दुकानों को जेसीबी लेकर तोड़ने पहुंचे थे, इस दौरान दुकानदार पक्ष वालों की ओर से एक हफ्ते की मोहलत भी मांगी जा रही थी और कहना था कि इसी महीने 24 तारीख के न्यायलय में बहस होनी है इसी मामले में उतने दिनों तक रुक जाईये, लेकिन जीआरपी मानने को तैयार नहीं था. जबरदस्ती जेसीबी को लाकर दुकानों को तोड़ने की प्रक्रिया शुरू ही होने बाली थी कि दुकानदार अनिल साह ने अपने दुकान में अपने शरीर के ऊपर थिनर डाल कर आग कर आत्मदाह किया. जिसको बचाने के क्रम में उनके दो भाइयों सहित एक जीआरपी का जवान भी झुलस गया.

‘डीएम सहित प्रशासनिक अधिकारी हालात पर नजर बनाए हुए हैं’


पटना डीएम, एसएसपी सहित कई प्रशासनिक अधिकारी दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर हालात पर नजर बनाए हुए हैं. इस दौरान डीएम चंद्रशेखर सिंह ने बताया था कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है. रेलवे के द्वारा कल अतिक्रमण हटाए जाने के दौरान अनिल साह के नाम के व्यक्ति ने अपने शरीर पर थिनर डालकर आत्मदाह की कोशिश की जिनकी मौत हो गई. अन्सय जख्मी का इलाज जारी है.
हालांकि उन्होंने बताया कि रेलवे के द्वारा अतिक्रमण हटाए जाने के दौरान दुकानदारों से बातचीत चल ही रही थी और उन्हें समझाने बुझाने का प्रयास किया जा रहा था. इसी बीच जलने की घटना सामने आई. हालांकि उन्होंने कहा कि दुकानदार पक्ष केस हार चुके हैं जिसके बाद अतिक्रमण हटाने की कोशिश की जा रही थी.

Saffrn

Trending News

नहीं मिली एंबुलेंस तो ट्रैक्टर पर खटिया लादकर अस्पताल पहुंचे परिजन,...

जामताड़ा: स्वास्थ्य व्यवस्था की खराब हालत से जुड़ी एक चिंताजनक घटना सामने आई है। जामताड़ा पुलिस स्टेशन इलाके की गोपालपुर पंचायत के तहत आने...

हजारीबाग में 85 वर्षीय वृद्ध महिला की हत्या, गहने गायब होने...

हज़ारीबाग़: बरकागाँव थाना क्षेत्र के पंकरी बरवाडीह गाँव में 85 साल की एक महिला की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक...

BPSC पेपर लीक में बड़ा खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर ही थे परीक्षार्थी,...

पटना : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC)ने 20 अप्रैल 2026 को सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) और 23 अप्रैल 2026 को सहायक लोक स्वच्छता...

गढ़वा पुलिस बनी चैंपियन, पलामू क्षेत्रीय पुलिस खेल-कूद प्रतियोगिता 2026 का...

Garhwa News: गढ़वा के पुलिस लाइंस परेड ग्राउंड में 10 जून को शुरू हुई पलामू क्षेत्रीय पुलिस खेल प्रतियोगिता-2026 का समापन शनिवार को शानदार...

मसौढ़ी में मुठभेड़, अपराधियों ने अपर SHO और ASI को मारी...

मसौढ़ी : पटना के मसौढ़ी में शुक्रवार की शाम पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़ हो गई। अपराधियों ने मसौढ़ी थाना के अपर...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img