मसौढ़ी में मुठभेड़, अपराधियों ने अपर SHO और ASI को मारी गोली, अपराधी ढेर

मसौढ़ी : पटना के मसौढ़ी में शुक्रवार की शाम पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़ हो गई। अपराधियों ने मसौढ़ी थाना के अपर थानेदार राहुल कुमार और एएसआई संजय कुमार को गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए एक अपराधी हैदर को गोली मारकर ढेर कर दिया। यह मुठभेड़ शुक्रवार की शाम 7:15 बजे मसौढ़ी थाना से महज 400 मीटर दूर मणिचक तालाब के पास एक खेत में हुई। दोनों ओर से करीब 12 राउंड गोलियां चलीं।

पूरी घटना संगत पर के रहने वाले रंजन कुमार के अपहरण से जुड़ी है

पूरी घटना संगत पर के रहने वाले रंजन कुमार के अपहरण से जुड़ी है। संगतपर का रहने वाला रंजन साइबर कैफे चलाता है और ऑनलाइन पुराने मोबाइल की खरीद-बिक्री करता है। मोबाइल के पैसों के लेनदेन को लेकर 6 हथियारबंद अपराधी कार से आए और रंजन को कॉल कर तालाब के पास बुलाया। वहां अपराधी उसे पास के खेत में ले गए और उसके साथ मारपीट की। बदमाशों ने युवक से तीन-चार मोबाइल और नकदी भी लूट ली। अपराधी रंजन को अपहरण कर ले जाने लगे। स्थानीय लोगों ने जब उसे बचाने की कोशिश की, तो अपराधियों ने गोली मारने की धमकी देकर उन्हें पीछे हटा दिया। इसके बाद लोगों ने डायल 112 और थाने को सूचना दी।

Patna Police 1 2 22Scope News

सूचना मिलते ही अपर थानेदार राहुल कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे

सूचना मिलते ही अपर थानेदार राहुल कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही अपराधियों ने गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। इस दौरान राहुल कुमार को दो गोलियां लगीं। एक पैर में और एक हाथ में। एएसआई संजय कुमार के हाथ में राहुल को एम्स में भर्ती किया गया। संजय को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती किया गया। पुलिस ने घटनास्थल से एक बाइक बरामद किया है। तीन संदिग्धों को उठाया है। दो पुलिस अफसरों के घायल होने होने के बाद पटना पुलिस खलबली मच गई।

Patna Police 2 2 22Scope News

पटना से DIU की टीम के अलावा 7 थानों की पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया

पटना से डीआईयू की टीम के अलावा सात थानों की पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। एसटीएफ की टीम भी गई। सेंट्रल रेंज के आईजी जितेंद्र राणा ने दो पुलिस अफसरों के गोली में शीशम के पेड़ की आड़ में पुलिस फायरिंग कर रही थी। तब जान बची। घटनास्थल पर शीशम के कई पेड़ थे। फायरिंग शुरू होने पर पुलिसकर्मियों ने इन्हीं पेड़ों की आड़ लेकर अपनी जान बचाई।

Patna Police Enco 22Scope News

पुलिस टीम अपहरण की सूचना पर तुरंत पहुंच गई थी

पुलिस टीम अपहरण की सूचना पर तुरंत पहुंच गई थी, लेकिन अपराधियों की संख्या छह थी। अपर थानेदार को एम्स में भर्ती किया गया है। घायल एएसआई का इलाज किया जा रहा। इस घटना में एएसआई संजय कुमार और अपर थानाध्यक्ष राहुल कुमार घायल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि मुठभेड़ में एक अपराधी हैदर ढेर हो गया है। उनके हथियारों के मुकाबले पूरी तैयारी के साथ नहीं गए थे। पुलिस उस कार का पता लगा रही है जिससे अपराधी आए थे। भागने के रास्तों पर लगे सीसीटीवी और रूट की जांच की जा रही है। गोलीबारी के बीच ही बंधक बना रंजन अपराधियों के चंगुल से छूटकर शोर मचाने लगा और डायल 112 की गाड़ी में बैठकर सुरक्षित निकल गए।

Patna Police 4 22Scope News

यह भी पढ़े : मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10.54 किलो अफीम के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार

अवनीश कुमार की रिपोर्ट

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...