औरंगाबाद : औरंगाबाद जिला के रिसिअप में पांच रुपए बकाया रहने के कारण चाकू से मारकर घायल करने का मामला आज प्रकाश में आया है। घटना रिसियप थाना क्षेत्र के रिसियप बाजार की है। इस घटना में विजय पासवान के 20 वर्षीय पुत्र सुधीर कुमार जख्मी हो गया है। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने रिसीयप थाना को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच घायल को इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भर्ती करवाया गया है। डॉक्टर प्रवीण अग्रवाल ने इस्थिति को गम्भीर देखते हुए बेहतर इलाज हेतु हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि घायल सुधीर कुमार का छोटा भाई चंदन कुमार का गांव के ही दुकानदार उपेंद्र पासवान का उस पर पांच रुपया बकाया था। जिसको लेकर उपेंद्र पासवान और चंदन कुमार के बीच वाद विवाद बढ़ गया। पास में खड़े सुधीर कुमार छुड़ाने लगा। इस बीच दुकानदार उपेंद्र पासवान ने चाकू से सुधीर कुमार के पीठ पर जोरदार वार कर दिया। घटना के संबंध में टेलीफोनिक बातचीत के दौरान रिसियप थाना अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि हमें भी सूचना मिली थी कि दुकानदार द्वारा पांच रुपया बकाया रहने के कारण चाकू से मारकर एक ग्राहक को घायल कर दिया गया है। जिसको लेकर मौके पर पहुच जानकारी लिया गया है। फिलहाल घायल के परिजनों द्वारा थाना में अभी तक कोई आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के उपरांत पुलिस अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़े : JDU नेता सह मुखिया कारू तांती की गोली मारकर हत्या, इलाके में तनाव
यह भी देखें :
दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट


