Ranchi संत जेवियर्स कॉलेज में इस दिन आयोजित होगी सिल्वर जुबली रियूनियन, प्रतिनिधिमंडल ने प्रिसिंपल से की मुलाकात…

Ranchi : संत जेवियर्स कॉलेज रांची का सिल्वर जुबली रियूनियन आगामी 11 मई को आयोजित होने जा रहा है, जिसे लेकर कॉलेज के 1994-96 और 1996-99 बैच के आर्टस, साइंस और कामर्स के पूर्ववर्ती छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने प्रिसिंपल फादर डॉ राबर्ट प्रदीप कुजूर से मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान रियूनियन समारोह को बेहतर तरीके से आयोजित करने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। प्रिंसिपल डॉ कुजूर ने छात्रों को कई सुझाव दिये। इसके साथ ही प्रोगाम को बेहतर तरीके से आयोजित करने और कार्यक्रम को यादगार बनाने को लेकर मार्गदर्शन दिया।

Ranchi : तीन सौ से ज्यादा पूर्ववर्ती छात्र होंगे शामिल

आपको बता दें कि 25 वर्षों के बाद पूर्ववर्ती छात्रों का सिल्वर जुबली रियूनियन प्रोग्राम 11 मई 2025 को संत सवियर्स कॉलेज परिसर में आयोजित किया जा रहा है। प्रोग्राम में लगभग तीन सौ से ज्यादा देश-विदेश में रह रहे पूर्ववर्ती छात्र- छात्राओं ने अपने परिवार के साथ इस रियूनियन में शामिल होने की सहमति दे दी है।

समारोह में रिटायर हो चुके पूर्व प्रोफेसर लेक्चरर के साथ-साथ कॉलेज के वर्तमान शिक्षकों को भी इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाएगा। सिल्वर जुबली रियूनियन प्रोग्राम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने को लेकर कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ राबर्ट प्रदीप कुजूर ने अपनी सहमति दे दी है।

इस मुलाक़ात में पूर्ववर्ती छात्रों में ईश्वर नाथ मुण्डा, अंसेलम कुजूर, विपुल जैन, बिनोद कुमार, शाहनवाज़ कुरैशी, राम चन्द्र तिवारी, मोहन मारांडी, संदीप वशिष्ठ, देवमणि समेत कई अल्य मौजूद रहे।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img