Simdega: बानो-मनोहरपुर मुख्य पथ पर डायवर्सन बहा, आवागमन बाधित

Simdega: बानो-मनोहरपुर मुख्य पथ पर बेड़ाहोंजोर के समीप बन रहे पुल का डायवर्सन अत्यधिक बारीश से पानी के तेज बहाव में बह गया है, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। हालांकि सड़क निर्माण कर रही कंपनी वीकेएस के द्वारा इसे ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है।

Simdega: वैकल्पिक व्यवस्था शुरू करने का प्रयास

रोड निर्माण कार्य कर रही कंपनी के द्वारा सड़क आवागमन फिलहाल प्रारंभ हो, इसको लेकर वैकल्पिक व्यवस्था हेतु होम पाईप लाया गया है, किंतु कुछ ग्रामीण जिनके खेत से होकर पानी बह रहा है, वे कंपनी से मुआवजे की मांग कर रहे हैं। मांग पूरी किए बिना वे होम पाइप लगाने नहीं दे रहे हैं।

मामले की सूचना मिलते ही तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया के निर्देश पर झामुमो प्रखंड उपाध्यक्ष तनवीर हुसैन और बानो थाना के एएसआई सत्यानारायण कुमार सिंह उक्त स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं ताकि डायवर्सन जल्द-से-जल्द बन जाएं और आवागमन पूर्व की भांति सुचारू रूप से प्रारंभ हो जाए।

Simdega: डायवर्सन बहने से आवागमन बाधित

मालूम हो कि बानो प्रखंड मुख्यालय को जोड़ने वाली यह मुख्य सड़क है, डायवर्सन के बह जाने से बांकी, हुरदा तरफ के लोगों को बानो प्रखंड मुख्यालय आने में काफी परेशानी हो रही है। कंपनी के साइट इंचार्ज श्याम कुमार ने बताया कि डायवर्सन बनाने के लिए होम पाइप लाया गया है, ग्रामीण जितना जल्दी मान जाए, डायवर्सन बनाने का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।

अनुज कुमार साहू की रिपोर्ट

Babulal Marandi on Jairam Mahto Police Controversy: बरवाअड्डा विवाद ने पकड़ा...

Babulal Marandi on Jairam Mahto Police Controversy: डुमरी विधायक जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी के बीच कथित तीखी नोकझोंक के बाद शुरू हुआ...

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...