Simdega : झापा गठबंधन आदिवासी को धर्म एवं जाति के आधार पर आपस में लड़ाने का षड्यंत्र कर रही-नमन विक्सल कोंगाड़ी

Simdega : कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत अघरमा पंचायत के शिवनाथपुर में सभी ग्रामीणों के द्वारा एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया।जिसमे कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी को मुख्य अतिथि सह मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया। इस विशेष बैठक का मुख्य उद्देश्य आज के इस बदलते परिपेक्ष्य में हमारा आदिवासी समाज की उन्नति का मार्ग प्रशस्त करना, राजनीतिक रूप से जागरूकता पैदा करना, राजनैतिक कारणों की वजह से अपनी एकता और अखंडता को खंडित होने से बचाना एवं एकजुट होकर अधिकार के प्राप्ति एवं सुशाशन के लिए इंडिया गठबंधन कांग्रेस पार्टी के पक्ष में क्षेत्र के सभी मतदाताओं को एकमत करना।

सर्वप्रथम विधायक एवं उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत ग्रामवासियों के द्वारा जोरदार ढंग से किया गया।स्वागत उपरांत विधायक नमन विक्सल कोनगाड़ी ने उपस्थित जनसमुह को सम्बोधित करते हुए कहा कि सबसे पहले मैं आपके इस सुंदर स्वागत के लिए आपसभी को बहुत बहुत धन्यवाद देता हूं।मैं आप सभी को बताना चाहुंगा कि झारखंड राज्य के गठन का मुख्य उद्देश्य झारखंड राज्य में निवास करने वाले आदिवासियों और मूलवासियों का सर्वांगीण विकास हो।लेकिन झारखंड गठन के पश्चात सबसे अधिक समय तक सरकार चलाने का काम भाजपा और उनके सहयोगियों ने किया।लेकिन वे विकास करना छोड़कर हमारे झारखंड राज्य में जो अकूत धन संपत्ति जो कि हमारी अधिकार की जमीनों और जंगलों में जमीन के ऊपर और नीचे अवस्थित है।उसको लूटने के काम में लग गए ताकि अपने पूँजीपति आकाओं को लाभ पहुंचा सके।इस उद्देश्य की पुर्ती हेतु झारखंड राज्य के आदिवासियों और मूलवासियों को कभी धर्म के नाम पर,कभी जाति के नाम पर लड़ाते रहे एवं अपना स्वार्थ सिद्धि में लगे रहे।

दलाल बनाकर हमारी एकता को तोड़ना चाहते हैं

हमें आपस में लड़ाने के लिए हमारे ही बीच के लोगों को दलाल बनाकर हमारी एकता को विखंडित करने के काम में लगाया। इसी क्रम में हमारे कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एनोस एक्का भी जब 2005 में सभी धर्मनिरपेक्ष मानसिकता वाले लोगों के सहयोग से विधायक बने।लेकिन विधायक बनते ही हमारे लोगों के विश्वास को अपने लोभ की पुर्ती हेतु भाजपा के हाथों बेच दिया।मंत्री बनकर हमारे आदिवासी और ईसाइयों को प्रताड़ित करने के लिए काले कानूनों को भाजपा के साथ मिलकर पारित किया।जिसका दुष्प्रभाव आज तक समाज पर पड़ा हुआ है।

आप सभी को मैं धन्यवाद देता हूँ कि आप सभी ने पिछले चुनाव में कांग्रेस गठबंधन को जिताकर पहली बार इस राज्य में अपनी सरकार बनवाई।राज्य में गरीब, दबे कुचले लोगों,आदिवासियों, मूलवासियों, किसानों, मज़दूरों, महिलाओं की सरकार बनी।सरकार ने सभी वर्गों के विकास में लगातार काम किया।कई जनकल्याण कारी योजनाओं को धरातल पर उतारा गया, जिससे कि हमारी जनता का विकास हो रहा है,आर्थिक उन्नति हो रही है,समाज के दबे कुचले लोगों को आर्थिक और सामाजिक रूप से सुदृढ़ किया जा रहा है।हमारी आपकी सरकार बिना जाति भेद,बिना धर्म भेद के सभी वर्गों के विकास के लिए संकल्पित है।
अभी राज्य सरकार के गठन के लिए चुनाव होने वाले हैं, विपक्षी दल आपको भरमाने एवं एकता को तोड़वाने का प्रयास करने आएंगे।तरह तरह के प्रलोभन देंगें।समाज के भी दलाल किस्म के लोग जो भेड़िये हैं वो भेड़ की खाल ओढ़कर आयेंगे, हमारी एकता और अखंडता को तोड़ने की कोशिस करेंगे।भाजपा से पैसे लेकर हमारे वोट में बँटवाकर भाजपा को जिताने की कोशिश करेंगे।विधायक ने अपनी एकता और अखंडता को बचाने की विशेष अपील की।

मौके पर जिला विधायक प्रतिनिधि सह अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष रावेल लकड़ा, प्रखंड अध्यक्ष सुलभ डुंगडुंग, प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक फुलकेरिया डांग और जमीर खान, जिला उपाध्यक्ष श्यामलाल प्रसाद, पुर्व प्रखंड अध्यक्ष सुनील खड़िया, महिला प्रखंड अध्यक्ष महिमा केरकेट्टा, मंडल अध्यक्ष राकेश कोनगड़ी और जोसेफ सोरेंग, जिला अल्पसंख्यक सचिव जमीर हसन, पंचायत अध्यक्ष कंदरु नायक,युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमृत डुंगडुंग, पीटर टेटे,रवि गोप,घुटबहार अध्यक्ष सुनील जोजो, संतोष टेटे, मनोज डुंगडुंग,बिनोद केरकेट्टा, शाहपुर महिला अध्यक्ष मंजुला कुल्लु,मृदुल डुंगडुंग, तेलानी डुंगडुंग सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Railway NTPC Recruitment 2026: 12वीं पास के लिए रेलवे में 1688...

रेलवे एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट भर्ती 2026 के तहत 12वीं पास युवाओं के लिए 1688 पदों पर मौका। जानें योग्यता, आयु सीमा, वेतन, चयन प्रक्रिया और...

JPSC News: तीन महीने से खाली अध्यक्ष और सदस्यों के पद,...

झारखंड में JPSC अध्यक्ष और सदस्यों के पद तीन महीने से खाली हैं। नौ परीक्षाएं स्थगित, 21 परीक्षाएं रद्द और विश्वविद्यालय शिक्षकों की प्रोन्नति...

Jharkhand Electricity Rules: झारखंड में अब हिंदी में मिलेगा बिजली बिल,...

झारखंड विद्युत नियामक आयोग ने बिजली कंपनियों को सप्लाई कोड 2024 का पालन करने का निर्देश दिया है। उपभोक्ताओं को स्थानीय भाषा में बिल...