Simdega: सिस्टम फिर हुआ खटिया पर सवार! गर्भवती को खटिया पर लेटाकर 1 किलोमिटर दूर एंबुलेंस तक पहुंचाया 

Simdega: जिले के बानो प्रखंड अंतर्गत बांकी पंचायत के डारियामार्चा गांव से एक बार फिर स्वास्थ्य व्यवस्था और बुनियादी ढांचे की दुर्दशा उजागर हुई है। प्रसव पीड़ा से जूझ रही 24 वर्षीय महिला हाना गुड़िया को गांव से करीब एक किलोमीटर दूर भुरसाबेड़ा तक खटिया पर लादकर ले जाना पड़ा, क्योंकि गांव तक सड़क नहीं है।

हाना गुड़िया, जो कुछ दिन पहले अपने मायके आई थी, को मंगलवार को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। सहिया नीरावति देवी द्वारा सूचना मिलते ही चिकित्सा प्रभारी डॉ. मनोरंजन कुमार ने तत्काल एंबुलेंस भेजी, लेकिन खराब सड़क के कारण एंबुलेंस भुरसाबेड़ा तक ही पहुंच सकी। इसके बाद ग्रामीणों और सहिया की मदद से महिला को खटिया पर लादकर पैदल एंबुलेंस तक लाया गया।

बानो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला को भर्ती कराया गया, जहां इलाज जारी है। स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ. कुमार ने बताया कि महिला की स्थिति स्थिर है, हालांकि खबर लिखे जाने तक प्रसव नहीं हुआ था।

यह घटना न सिर्फ ग्रामीण क्षेत्रों की बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर इशारा करती है, बल्कि यह भी दिखाती है कि अब भी कई इलाकों में सड़क और परिवहन जैसी बुनियादी जरूरतें लोगों से कोसों दूर हैं।

रिपोर्टः अनुज कुमार

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...