Chain Snatching के 27 कांडों का एकसाथ उद्भेदन, वैशाली से पटना आ कर…

पटना: राजधानी पटना में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चेन स्नैचिंग गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार झपटमारों के पास से लोगों से छीने गए चेन के साथ ही 2 लाख 28 हजार रूपये नकद और 3 बाइक भी बरामद किया है। मामले को लेकर पटना सिटी एसपी सेंट्रल स्वीटी सेहरावत ने बताया कि संदिग्ध हालत में पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी के वक्त गिरफ्तार युवक का एक साथी भागने में सफल रहा जिसे खदेड़ कर पुलिस ने मरीन ड्राइव के समीप से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार लोगों की निशानदेही पर तीन अन्य चेन स्नैचर को भी गिरफ्तार किया। गिरफ्तार सभी आरोपी वैशाली के देसरी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान सुजीत कुमार, आनंद कुमार, कुंदन कुमार और अमित कुमार के रूप में की गई है। अमित इस गिरोह में सुनार का काम करता है जो छीने गए जेवर को गला कर बेचता था।

पुलिस ने उसके पास से 2 लाख 28 हजार रुपया नकद, तीन बाइक और तीन चेन बरामद किया है। सिटी एसपी ने बताया कि गिरोह के सदस्य सुजीत कुमार इसी काम के बदौलत घर का निर्माण कर रहा है। पुलिस पूछताछ में इन लोगों ने छिनतई की करीब 27 कांडों का उद्भेदन किया है। गिरफ्तार सभी बदमाश पटना के शास्त्री नगर, एसके पूरी, सचिवालय, पत्रकार नगर थाना, कंकड़बाग और अगमकुआं थाना क्षेत्र में चेन स्नैचिंग करते थे। सिटी एसपी ने बताया कि गिरोह के सभी सदस्य प्रतिदिन अपने घर से पटना आते थे और विभिन्न इलाकों में चेन स्नैचिंग की घटना को अंजाम देने के बाद फिर शाम में वापस लौट जाते थे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    तेजस्वी ने दोहराया ‘CM हो गए हैं हाईजैक’, मोहन भागवत के बयान पर….

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Chain Snatching Chain Snatching Chain Snatching Chain Snatching

Chain Snatching

Highlights

Saffrn

Trending News

Assam Politics Update: सत्ता परिवर्तन के संकेत, Tea Garden Workers के...

असम दौरे पर मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने चाय बागान श्रमिकों के मुद्दों को उठाया, कहा—जनता सत्ता परिवर्तन के मूड में।Assam Politics Update रांची:...

Bihar Startup Success Story: युवा उद्यमियों की उड़ान, Startup Bihar योजना...

 बिहार के युवा स्टार्टअप गौरस और सेवासिटी ने Startup Bihar योजना की मदद से बनाई पहचान, 50 हजार यूजर्स तक पहुंचा लोकल बिजनेस।Bihar Startup...

Patna Crossword Winners 2026: ACAD Quiz में बिहार के खिलाड़ियों का...

 पटना के छात्रों ने ACAD Crossword प्रतियोगिता 2026 में स्कूल और कॉलेज श्रेणी में पहला स्थान हासिल किया, देश-विदेश के प्रतिभागियों ने भी दर्ज...

Tejashwi Yadav Ranchi Visit: कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार...

 तेजस्वी यादव 5 अप्रैल को रांची में राजद नेताओं के साथ करेंगे अहम बैठक, संगठन विस्तार और रणनीति पर होगा मंथन।Tejashwi Yadav Ranchi Visit...

1 करोड़ का इनामी माओवादी Prashant Bose का RIMS में निधन,...

Ranchi: रांची से बड़ी खबर सामने आ रही है। कुख्यात प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के पोलित ब्यूरो सदस्य Prashant Bose (किशन दा) का...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img