Advertisment

बिहार NDA और INDIA में सीटों के तालमेल को लेकर होगी सर-फुटव्वल!

पटना : बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) होने है। सभी पार्टी कुछ दिन पहले से ही चुनाव पिच पर उतर चुकी है। साथ ही दिल्ली से बड़े नेताओं का बिहार आने का सिलसिला जारी है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) करीब पांच बार बिहार का दौरा कर चुके हैं जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) का भी तीन बार दौरा हो गया है और वह 20 जून को सिवान फिर से आ रहे हैं। वहीं बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव भी चुनावी मोड में पूरी तरह से उतर चुके हैं। जबकि लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) भी बिहार की राजनीति में आने का मन बना लिया है।

LN Mishra 1 22Scope News

टिकट बंटवारा में NDA और INDIA महागठबंधन में बना है सिरदर्द

आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव का टिकट बंटवारा एनडीए और इंडिया गठबंधन के लिए सिरदर्द है। एनडीए में इसकी खास वजह चिराग पासवान है। चिराग की पार्टी उनको बिहार की उम्मीद और नेतृत्वकर्ता से लेकर मुख्यमंत्री तक के रूप में पेश किए हुए हैं। इसी हिसाब से उनके अरमान और कवायद भी है। रविवार आठ जून से उनकी ‘नव संकल्प महासभा’ की शुरुआत है। हालांकि, वे नीतीश कुमार को फिर से मुख्यमंत्री बनने की बात भी कह रहे हैं। उनका दोनों तरह का यह मिजाज सीटों की बारगेनिंग भी मानी गई है।

मांझी भी 243 सीटों पर अपनी तैयारी को लेकर कुछ अलग दे दिया है संकेत

वहीं हम के संरक्षक व केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने सभी 243 सीटों पर अपनी तैयारी की बात कहकर स्पष्ट संकेत दिया। मांझी ने कहा कि हमलोगों को लड़ना भी है और लड़ाना भी है। एनडीए को जिताना है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार के हाथ को मजूबत करना है। जबकि उधर इंडिया गठबंधन में जेएमएम, कांग्रेस व वीआईपी की मांग दिक्कत पैदा कर सकती है। गठबंधन में अंदर ही अंदर बवाल है।

यह भी देखें :

INDIA की चुनौती… कांग्रेस 70 और VIP 60 सीटें मांग रही है

आपको बता दें कि 2020 के चुनाव में राजद (144), कांग्रेस (70), और कम्युनिस्ट पार्टियां (भाकपा-माले, भाकपा, माकपा) 29 सीटों पर चुनाव लड़ी। कम्युनिस्ट संतुष्टि के भाव में चुप है। मुकेश सहनी (VIP) की डिमांड 60 सीटों की है। राजद ने उनको जीतने वाले उम्मीदवार बताने को कहा है। यही अपेक्षा कांग्रेस से भी है। भाव यही कि इस बार सीटें बर्बाद नहीं करनी है। साथ ही महागठबंधन में पशुपति कुमार पारस की पार्टी रालोजपा भी किसी भी वक्त इसमें शामिल हो सकती है।

फिलहाल यह है सीट बंटवारे का फार्मूला

NDA

जदयू -102
भाजपा – 101
लोजपा (रामविलास) – 24
हम – 9
रालोमो – 6

(नोट – इसमें थोड़ा बहुत प्ल्स-माइनस संभव है)

INDIA

राजद – 140
कांग्रेस – 52
कम्युनिस्ट पार्टियां – 35
वीआईपी – 15

(नोट – इसमें थोड़ा बहुत प्लस-माइनस संभव है। अगर रालोजपा साथ आती है तो उसे 2-2 सीटें मिल सकती है।)

यह भी पढ़े : NDA में सीट शेयरिंग का फ़ॉर्मूला तय, घटक दलों को मिलेंगी इतनी सीटें

Adityapur Gas Cylinder Blast: जमशेदपुर के पास फैक्ट्री में बड़ा हादसा,...

Adityapur Gas Cylinder Blast: जमशेदपुर से सटे आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया में गुरुवार को एक बड़ा औद्योगिक हादसा हुआ। आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया के फेज-2 में प्लॉट...

मोतिहारी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई, गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 9...

मोतिहारी : मोतिहारी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित तौर पर नोट डबल करने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : मतदान की रफ्तार तेज, दोपहर 3 बजे...

पटना : बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में मतदान का रफ्तार बढ़ता दिख रहा है। निर्वाचन आयोग के अनुसार, दोपहर...