सिरमटोली-मेकन चौक फ्लाईओवर का एंगल गिरा, चालक बाल-बाल बचा

रांची: सिरमटोली से मेकन चौक तक निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक एंगल शुक्रवार को रेलवे ओवरब्रिज के नीचे से गुजर रही एक कार पर गिर गया। इस घटना में कार का फ्रंट शीशा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया, लेकिन चालक आशीष कुमार बाल-बाल बच गए।

सेल सिटी, पुंदाग निवासी आशीष कुमार ने डोरंडा थाना में कंस्ट्रक्शन कंपनी के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कराया है। शिकायत में उन्होंने बताया कि वे अपनी कार से राजेंद्र चौक होते हुए डोरंडा ओवरब्रिज के पास पहुंचे थे, तभी अचानक फ्लाईओवर का एक एंगल उनकी कार पर गिर गया।

आशीष ने बताया कि यदि उन्होंने तुरंत गाड़ी को बाईं ओर घुमाने का प्रयास न किया होता, तो उन्हें भी गंभीर नुकसान हो सकता था। उन्होंने यह भी बताया कि यदि एंगल किसी दोपहिया वाहन पर गिरता, तो एक बड़ा हादसा हो सकता था।

कंपनी के ठेकेदार और इंजीनियर से बात करने पर उन्होंने कहा कि निर्माण के दौरान ऐसी घटनाएं होती रहती हैं। आशीष कुमार ने इस लापरवाही के लिए कंस्ट्रक्शन कंपनी और उसके इंजीनियर के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

इस घटना ने निर्माणाधीन स्थलों पर सुरक्षा उपायों की आवश्यकता को एक बार फिर से उजागर किया है।

 

JTET 2026: परीक्षा की तैयारियों को लेकर कार्यशाला, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा...

 झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा JTET 2026 की तैयारियों को लेकर जैक सभागार में कार्यशाला हुई। प्रश्नपत्रों की गोपनीयता, सुरक्षित परिवहन और परीक्षा प्रक्रिया का...

Ranchi Railway News: दिवाली और छठ पर नियमित ट्रेनों में लंबी...

 दिवाली और छठ पर रांची से दिल्ली, पटना, गोरखपुर और बेंगलुरु जाने वाली नियमित ट्रेनों में लंबी वेटिंग है। कई स्पेशल ट्रेनों में अब...

Mumbai ATS Action: किशनगंज के युवक को जैश-ए-मोहम्मद से कथित संबंध...

 बिहार के किशनगंज निवासी 33 वर्षीय मोहम्मद हसन अबू सरमद अख्तर को मुंबई एटीएस ने गिरफ्तार किया है। जैश-ए-मोहम्मद से कथित संबंधों और सोशल...