Sitamarhi: विजिलेंस की टीम ने रिश्वत लेते बीईओ को रंगेहाथ दबोचा

सीतामढ़ी : विजिलेंस की टीम ने बीईओ को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ दबोचा है.

गिरफ्तार परिहार बीईओ से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है.

मामला सीतामढ़ी जिले के परिहार थाना इलाके का है.

परिहार के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी किशोरी प्रसाद राय को निगरानी की टीम ने गिरफ्तार किया है.

50 हजार घूस लेते किया गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी किशोरी प्रसाद राय को 50 हजार घूस लेते हुए रंगेहाथ दबोचा है.

विजिलेंस की टीम की ओर से मिली जानकारी के अनुसार एक शख्स ने शिकायत की थी कि बीईओ की ओर से बार-बार उससे रिश्वत की मांग की जा रही है.

अधिकारियों ने ऐसे बिछाया जाल

मामले की जानकारी मिलने के बाद विजिलेंस की टीम ने फौरन कार्रवाई शुरू की. निगरानी के अधिकारियों ने जाल बिछाया और सोमवार को परिहार के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी किशोरी प्रसाद राय को 50 हजार घूस लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. बताया जा रहा है कि विजिलेंस की टीम किसी गुप्त स्थान पर गिरफ्तार बीईओ किशोरी प्रसाद राय से पूछताछ कर रही है.

बीईओ ने मांगा था घूस

शिकायतकर्ता प्रधानाध्यापक ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व बीईओ ने उन्हें प्रधानाध्यापक पद से हटा दिया था. पुनः प्रधानाध्यापक पद पर बहाल हेतु उन्होंने बीईओ से गुहार लगाई थी. इस एवज में बीईओ की ओर से उनसे बतौर रिश्वत 50 हजार रुपये की मांग की गई. इस पर प्रधानाध्यापक ने इस मामले की जानकारी निगरानी को दी. इसके बाद विजिलेंस की टीम ने अपने स्तर से फौरन कार्रवाई शुरू कर दी. निगरानी के अधिकारियों ने तीन दिनों पूर्व से परिहार में जाल बिछाया. सोमवार की दोपहर बाद करीब ढाई बजे बीईओ किशोरी प्रसाद राय बीआरसी से गिरफ्तार हुए.

रिपोर्ट: शक्ति

Madhubani Diamond Seizure: मधुबनी में SSB की बड़ी कार्रवाई! ट्रॉली बैग...

Madhubani Diamond Seizure, मधुबनी: बिहार के मधुबनी जिले में भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवानों ने जांच के दौरान 163 हीरे...

Rupi Soren Condolence: मां रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि देने नेमरा पहुंचे...

Rupi Soren Condolence: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए उनके पैतृक गांव नेमरा स्थित...

Hemant Soren News: मां रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म के तीसरे दिन...

Hemant Soren News: दिवंगत शिबू सोरेन की पत्नी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म के तीसरे दिन शनिवार को संथाली...