Siwan Sugar Mill: सीवान में खुलेगी Sugar Mill, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने DM को जमीन चिह्नित करने का दिया निर्देश

सीवान दौरे पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चीनी मिल खोलने की घोषणा की। 180 करोड़ की 38 योजनाओं का उद्घाटन और 1 करोड़ रोजगार का लक्ष्य रखा।


Siwan Sugar Mill सीवान: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को सीवान जिले के पचरुखी प्रखंड स्थित पपौर पंचायत भवन में आयोजित सहयोग शिविर में भाग लेते हुए जिले के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। इस दौरान उन्होंने सीवान में नई चीनी मिल स्थापित करने की घोषणा करते हुए जिलाधिकारी को इसके लिए उपयुक्त जमीन चिह्नित करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल से जिले के लिए 180 करोड़ रुपये की लागत वाली 38 विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास भी किया।

Siwan Sugar Mill: सीवान में खुलेगी चीनी मिल, उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के आर्थिक विकास के लिए उद्योगों की स्थापना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि झारखंड से अलग होने के बाद बिहार को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन अब राज्य तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने सीवान में चीनी मिल स्थापित करने की घोषणा करते हुए कहा कि इससे स्थानीय किसानों को लाभ मिलेगा और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। साथ ही उन्होंने प्रखंड और पंचायत स्तर पर दुग्ध उत्पादन, सब्जी और मत्स्य पालन को बढ़ावा देने की बात कही।


Key Highlights

• सीवान में नई चीनी मिल खोलने की घोषणा, जिलाधिकारी को जमीन चिह्नित करने का निर्देश

• 180 करोड़ रुपये की 38 विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

• सहयोग शिविर में प्राप्त 90 प्रतिशत आवेदनों का निष्पादन

• 25 लाख गरीब परिवारों के घरों पर लगाए जाएंगे सोलर पैनल

• वर्ष 2030 तक 1 करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार देने का लक्ष्य


Siwan Sugar Mill: सहयोग शिविर में 90 प्रतिशत आवेदनों का हुआ निपटारा

मुख्यमंत्री ने कहा कि सहयोग शिविर केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं बल्कि जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने बताया कि अब तक 3 लाख 3 हजार 678 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 2 लाख 61 हजार 628 आवेदनों का निष्पादन किया जा चुका है। यह लगभग 90 प्रतिशत सफलता दर है।

उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि आवेदन मिलने के बाद निर्धारित समय सीमा में कार्रवाई नहीं होने पर नोटिस जारी किया जाएगा और 30 दिन से अधिक लंबित रहने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ स्वतः निलंबन की कार्रवाई होगी।

Siwan Sugar Mill: सोलर ऊर्जा, शिक्षा और रोजगार पर सरकार का फोकस

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अगले दो वर्षों में 25 लाख गरीब परिवारों के घरों पर सोलर पैनल लगाएगी। उन्होंने बताया कि सभी प्रखंडों में डिग्री कॉलेज और मॉडल स्कूल स्थापित किए जाएंगे। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए जिला और अनुमंडल अस्पतालों में रेफरल व्यवस्था को सीमित करने की दिशा में भी काम किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य वर्ष 2030 तक राज्य के 1 करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार उपलब्ध कराना है। साथ ही उद्योग लगाने वाले निवेशकों को 30 दिनों के भीतर लाइसेंस उपलब्ध कराने की व्यवस्था लागू की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में सुशासन स्थापित है और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने दोहराया कि बिहार को समृद्ध और विकसित राज्य बनाने के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।

 

Highlights

Jharkhand Rail Project Approval: झारखंड में रेलवे का नया अध्याय! ₹3,907...

Jharkhand Rail Project Approval: केंद्र सरकार ने झारखंड और ओडिशा को जोड़ने वाली लगभग ₹3,907 करोड़ की महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं को मंज़ूरी दी है। इस...

RIMS Ranchi MBBS Seats Increased: झारखंड के मेडिकल छात्रों के लिए...

RIMS Ranchi MBBS Seats Increased: झारखंड में मेडिकल एजुकेशन सेक्टर के लिए अच्छी खबर है। नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ...

Himanshu Singh Murder Case: हिमांशु हत्याकांड में बड़ा खुलासा! SIT ने...

Himanshu Singh Murder Case: पुलिस को हाई-प्रोफाइल हिमांशु सिंह मर्डर केस की जांच में एक और बड़ी कामयाबी मिली है। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने...