विधानसभा चुनाव को लेकर BLA के प्रशिक्षण का छठा चरण संपन्न

पटना: आगामी विधानसभा आम चुनाव को देखते हुए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल के निदेश के आलोक में राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों (BLA) का प्रशिक्षण राजधानी पटना में स्थित जगजीवन राम संसदीय अध्ययन एवं राजनीतिक अनुसंधान संस्थान में चल रहा है। बुधवार को प्रशिक्षण का छठा चरण सम्पन्न हुआ, जिसमें बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, जमुई तथा नालंदा जिलों के मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के 179 बूथ लेवल एजेंटों ने सहभागिता की। BLA BLA BLA BLA 

प्रशिक्षण के छठे चरण में विभिन्न प्रशिक्षण सत्रों में निर्वाचक नामावली (E-Roll) की मूलभूत जानकारी, निर्वाचक नामावली का अद्यतन एवं संक्षिप्त पुनरीक्षण प्रक्रिया, निर्वाचक सूची तैयार करने में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ERO) एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (AERO) की भूमिका एवं दायित्व, बूथ लेवल एजेंटों की नियुक्ति, कर्तव्य एवं दायित्व, बूथ लेवल अधिकारी (BLO) की नियुक्ति, भूमिका एवं दायित्व, निर्वाचन अभिकर्ता, मतदान अभिकर्ता एवं गणना अभिकर्ता की भूमिका विषय पर विस्तार से जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें – Ayodhya को योगी सरकार का एक और तोहफा, रामपथ, भक्ति पथ के बाद अब बनेगा….

प्रशिक्षण का संचालन राष्ट्रीय स्तर के मास्टर ट्रेनर्स ने किया, जिसमें राजेन्द्र कर्मशील, संजय कुमार मिश्रा, देवव्रत मिश्रा, रत्नाम्बर निलय, कपिल शर्मा तथा अनिल कुमार पटेल शामिल थे। समापन सत्र में प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण सत्र निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं प्रभावशीलता को सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। छ: चरणों में अब तक 943 बीएलए को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। सातवे चरण में 23 मई को पटना, भोजपुर, बक्सर, कैमूर तथा रोहतास जिलों के बीएलए को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Bihar में खेल का हो रहा अभूतपूर्व विकास, इतने स्टेडियम बन कर हो गये तैयार…

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img