नींद में चलती महिला छत से गिरकर हुई घायल

रोहतास : नींद में चलती महिला छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में सदर अस्पताल सासाराम में भर्ती कराया गया है। घटना रोहतास जिला के नौहट्टा थाना क्षेत्र के सियालदह गांव की बताई गई है। जबकि घायल महिला कांति देवी बताई गई है।

नींद में चलती महिला

पीड़िता कांति देवी के पुत्र नवलेश कुमार ने बताया कि सो रही मां ने अचानक छत पर चलने लगी। इसी दौरान छत से नीचे गिर पड़ी। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। जहां सदर अस्पताल सासाराम में महिला को भर्ती कराया गया है। इधर, घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।फिलहाल इलाज जारी है।

दयानन्द तिवारी की रिपोर्ट

रोहतास: जिले के हैं अधिकारी लेकिन धार्मिक विधि-विधान की नहीं है जानकारी

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img