मैजिक पिकअप में रखे 629 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, तस्कर फरार

कैमूर : कैमूर (दुर्गावती) थाना क्षेत्र अंतर्गत इटही नहर के समीप से पुलिस ने एक मैजिक पिकअप में रखे बक्से के अंदर से 629 लीटर अंग्रेजी शराब को बरामद किया है। हालांकि इस दौरान पुलिस को तस्कर हाथ नहीं लगा। रात्रि में अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर भागने में सफल रहा। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की रात्रि में पुलिस को गुप्त सूचना मिली की एक मैजिक पिकअप से भारी मात्रा में शराब की खेप लिंक रोड के जरिए बिहार ले जाई जा रही है।

सूचना मिलते हीं थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह अपने पुलिस बल टीम के साथ इटहीं नहर पर पहुंचे एवं उक्त वाहन का इंतजार करने लगे। वहीं थोड़ी देर बाद तस्कर अपनी वाहन को लेकर जैसे हीं इटहीं नहर के समीप पहुंचा तो उसकी नजर पुलिस पर पड़ी। जिसके बाद तस्कर अपनी वाहन को छोड़ अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकला। इधर पुलिस उक्त वाहन के पास पहुंचकर जब जांच किया तो मैजिक पिकअप में रखे बक्से के अंदर से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब पाया। जिसके बाद पुलिस ने शराब सहित वाहन को जप्त कर थाने ले आई।

जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने बताया की एक मैजिक पिकअप से 629 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है। जबकि अंधेरे का फायदा उठाते हुए तस्कर भागने में सफल रहा। शराब व वाहन के विरुद्ध कानूनी प्रक्रिया की जा रही है।

https://22scope.com/english-liquor-recovered-in-huge-quantity/

विवेक कुमार सिन्हा की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

धनबाद Badminton Championship 2026: स्पोर्ट्स बैडमिंटन एक्सीलेंस अकादमी टूर्नामेंट का भव्य...

धनबाद में स्पोर्ट्स बैडमिंटन एक्सीलेंस अकादमी की बैडमिंटन चैंपियनशिप का समापन, विजेताओं को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।धनबाद Badminton Championship...

रांची में सजेगा सिनेमा का महाकुंभ, चित्रपट फेस्टिवल का हुआ ऐलान

Ranchi: आज आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए फिल्म फेस्टिवल के निदेशक नंद कुमार सिंह ने कहा कि भारतीय सिनेमा और समाज के...

टिकुली कला की विरासत और विकास पर बिहार संग्रहालय में संवाद...

Patna: बिहार संग्रहालय में रविवार को “संवाद: टिकुली कला – कलाकारों की नजर में” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश के प्रतिष्ठित कलाकारों...

सड़क हादसे के पीड़ितों को मिलेगा 1 लाख 50 हजार रुपए...

Patna: बिहार को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के संकल्प के साथ, उप मुख्यमंत्री-सह-परिवहन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने रविवार को परिवहन...

अनन्य मित्तल ने गढ़वा के 34वें उपायुक्त के रूप में संभाला...

Garhwa: भारतीय प्रशासनिक सेवा (2015 बैच) के अधिकारी अनन्य मित्तल ने आज गढ़वा के 34वें जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img