घाटशिला: बहरागोड़ा बस स्टैंड पर 20 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

Ghatshila:  पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में शनिवार रात पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की। बहरागोड़ा बस स्टैंड से पुलिस ने 20 किलो 50 ग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान दीपेंद्र सोमानी, निवासी रेलवे मार्केट, गोल बाजार, खड़गपुर (पश्चिम बंगाल) के रूप में हुई है।

गुप्त सूचना पर की गई छापेमारी:

ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने रविवार को घाटशिला थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि खड़गपुर से एक व्यक्ति बस में सवार होकर गांजा लेकर बहरागोड़ा बस स्टैंड पहुंचने वाला है। सूचना के आधार पर दंडाधिकारी सह अंचलाधिकारी राजाराम मुंडा के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया। शनिवार रात करीब 11 बजे बस स्टैंड पर संदिग्ध व्यक्ति को बोरा लिए देखा गया। पुलिस को देखकर वह घबरा गया और भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने उसे मौके पर पकड़ लिया।

गांजा, मोबाइल और नकद बरामद:

पुलिस ने जब दीपेंद्र सोमानी की तलाशी ली, तो उसके बोरे से 20 किलो 50 ग्राम गांजा, एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 540 रुपये नकद बरामद किए गए। जब उससे पूछताछ की गई, तो उसने बताया कि यह गांजा खड़गपुर के दिवाकर दुबे से लेकर आया था, जिसे वह घाटशिला के सुनील नामक व्यक्ति को सौंपने वाला था।

NDPS Act के तहत मामला दर्ज:

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बहरागोड़ा थाना कांड संख्या 77/25, धारा (b) ii (c) NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी से पूछताछ जारी है ताकि नशा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचा जा सके।

छापामारी दल में शामिल अधिकारी:

इस कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजीत कुजूर, थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा, एसआई राहुल कुमार, सोमराज उरांव, सुकांत झा सहित अन्य पुलिस जवान शामिल थे। पुलिस कहा कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ जिले में अभियान जारी रहेगा और ऐसे अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...