जहानाबाद : जहानाबाद पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है जहां हथियार के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। एसडीपीओ राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया कि परसबीघा थाना क्षेत्र के बुधन बीघा गांव निवासी ललेन्द यादव गंजा की तस्करी कर रहा है। इस सूचना के आधार पर एक छापामारी दल का गठन किया गया। पुलिस द्वारा उसको घर के घेराबंदी कर उसका घर का सर्च ऑपरेशन किया गया तो उसके घर से एक देसी कट्टा, एक थनेट, साढ़े तीन किलो गांजा, 65 लीटर देसी शराब एवं 32 हजार नगद बरामद किया गया है।
उन्होंने बताया कि यह व्यक्ति शराब और गंजा का तस्करी करता था। इसके पूर्व भी शराब के आरोप में इसे गिरफ्तार किया गया था। विभिन्न स्थानों में इस पर प्राथमिक की दर्ज भी कराई गई है। अब पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है। इसके साथ और कौन-कौन लोग शामिल है और जो हथियार बरामद किया गया है। वह कहां से लाया गया किसको सप्लाई करने के लिए हथियार रखे हुआ था। सभी बिंदु पर जांच किया जा रहा है। जांच के बाद जो लोग भी इस ग्रुप में शामिल होंगे। उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़े : Traffic DSP भागलपुर सहित 4 पर कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज
यह भी देखें :
गौरव सिन्हा की रिपोर्ट
















