Giridih से 316 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, तस्कर गायब…

Giridih : गिरिडीह के तिसरी थाना पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब लदा एक वाहन को जब्त किया है। यह कार्रवाई एसपी को मिली गुप्त सूचना पर तिसरी पुलिस ने की है। इसकी जानकारी शनिवार को SDPO नीरज कुमार ने प्रेस वार्ता कर दी है।

ये भी पढ़ें- Ranchi पुलिस ने साइबर ठग गिरोह का किया भंडाफोड़, चार गिरफ्तार… 

उन्होंने बताया कि एसपी को सूचना मिली थी कि अवैध रूप से एक कार में अंग्रेजी शराब को लोड कर तिसरी होते हुए बिहार ले जाया जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तिसरी थाना प्रभारी संजय नायक, एएसआई संजय टुडू, कुलेश्वर राम आदि दलबल के साथ खिजुरी नदी के पास पहुंचे तो देखा कि तेजी से वाहन आ रही है।

अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले अपराधी

इस दौरान वाहन को रोकने का प्रयास किया गया तो चालक वाहन का रफ़्तार तेज कर भाग निकला। इसके बाद रात्रि गश्ती दल को इसकी सूचना दी गई। इस दौरान थम्बाचक चेकनाका के पास गश्ती दल के द्वारा जांच किया जा रहा था।

ये भी पढ़ें- Big Breaking : ट्रेलर से टकराई बाइक, दो की दर्दनाक मौत, एक गंभीर… 

मौके पर जांच को देख तस्कर वाहन को मौके पर छोड़ अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर भाग खड़े हुए। SDPO ने बताया कि जांच के क्रम में उक्त वाहन से 316 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। बताया कि वाहन के नंबर से उसके मालिक और धंधेबाज का पता लगाया जा रहा है।

PMFME Scheme में बिहार को Best State सम्मान, सबसे ज्यादा स्वीकृतियों...

PMFME योजना में सर्वाधिक स्वीकृतियां हासिल करने पर बिहार को Best State सम्मान मिला। खाद्य प्रसंस्करण और सूक्ष्म उद्यमों को बढ़ावा देने की दिशा...

Illegal coal seized in Khalari: खलारी के बिलारी रोड में झाड़ियों...

Illegal coal seized in Khalari: पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र में अवैध कोयला खनन, चोरी, भंडारण और परिवहन के खिलाफ सीआईएसएफ का अभियान जारी है। इसी...

JPSC Exam Scam: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते समेत 5 आरोपियों की...

JPSC Exam Scam: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षाओं में कथित धांधली के मामले में मंगलवार को पांच आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर...