बिहार के सभी पंचायत में लगेगा सोलर लाइट- सीएम नीतीश

पटना : मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना का उद्घाटन करते हुए बिहार के

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि प्रत्येक पंचायत में सोलर लाइट लगाया जायेगा.

हर वार्ड में 10 स्ट्रीट लाइट लगेगी, जहां ज्यादा की जरूरत होगी वहां उसके अनुरूप लगाया जायेगा.

सोलर लाइट से लोगों को मिलेगी सुविधा

गांव-गांव तक बिजली और हर घर जल पहुंचा दिया है. सभी गांव में नाले का निर्माण कराया गया है.

सोलर लाइट के आने से लोगों को रात में बिजली की जरूरत नहीं होगी.

वे सोलर लाइट का प्रयोग कर सकते हैं. सभी कार्यों को सूचीबद्ध किया गया है.

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि इस कार्य को तेजी से किया जायेगा. क्योंकि इसका बहुत ही आवश्यक है.

हमने पंचायत भवन का नाम ‘पंचायत सरकार भवन’ दिया है.

जिसमें सभी लोग बैठक कर विकास में अपनी भागीदारी निभायेंगे.

सोलर लाइट: कृषि के विकास पर सरकार की नजर

इस वर्ष बारिश कम हुई जिसके कारण फसलों की पैदावार कम होने की उम्मीद है.

डीजल में 60 से 75 अनुदान दिया जा रहा है. बिजली में अनुदान दिया जा रहा है.

अब सोलर के माध्यम से लोगों को सुविधा मिलेगी.

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी योजनाओं पर नजर रखें.

कृषि के विकास पर भी सरकार की नजर है. वर्षा से प्रभावित सभी लोगों को सरकार मदद करेगी.

सोलर लाइट: कार्यक्रम में ये लोग हुए शामिल

बता दें कि सात निश्चय पार्ट-2 में हर वार्ड में 10 स्ट्रीट लाइट लगनी हैं.

पंचायती राज विभाग की ओर से योजना का क्रियान्वयन किया जाएगा. सरकार की महत्वाकांक्षी योजना सात निश्चय है.

इस मौके पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव, मुख्य सचिव सहित कई अधिकारी शामिल हुए. जिला परिषद उपाध्यक्ष, जिला परिषद सदस्य और अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी, कर्मी, सभी पंचायत के मुखिया, सरपंच, जिला अधिकारी, जिला मुख्यालय के सभागार में वेबकास्टिंग से मौजूद रहे.

रंग लाई News 22 scope की मुहिम, सीएम हेमंत ने दिया मदद का निर्देश

Chas Gambling Den Raid: चास में जुआ अड्डे पर पुलिस की...

Chas Gambling Den Raid: चास पुलिस ने जुआ के एक अड्डे पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...