कुछ लोग देख रहे हैं मुंगेरी लाल के हसीन सपने, चिराग ने BPSC मामले में कहा…

पटना: दिल्ली से पटना पहुंची केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव पर जमकर बरसे।‌ चिराग पासवान ने राजद सुप्रीमो लालू यादव के द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश को ऑफ़र दिए जाने के मामले में कहा कि कुछ लोग प्रयास कर रहे हैं या फिर यूँ कहें कि कुछ लोग मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं। कुछ लोग चाहते हैं कि एनडीए में किसी प्रकार की टूट हो या एनडीए का कोई भी घटक दल विपक्षी गठबंधन की तरफ जाये लेकिन यह नहीं होने वाला है।

एक बात तय है कि आगामी विधानसभा चुनाव के बाद एनडीए की सरकार मजबूती के साथ बनने जा रही है। बिहार विधानसभा चुनाव में हम कम से कम 225 सीटों पर चुनाव जीतेंगे और फिर राज्य में सरकार बनायेंगे। इस दौरान बीपीएससी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर लाठी चार्ज के सवाल पर चिराग पासवान ने कहा कि मैं लाठीचार्ज के समर्थन में बिल्कुल नहीं हूं। छात्रों से बात कर उनकी बातें गंभीरता से सुननी चाहिए। उनकी मांगों को पूरा किया जाना चाहिए। किसी भी मामले में बातचीत का दरवाजा हमेशा ही खुला रहना चाहिए।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-     Roads का ससमय गुणवत्तापूर्ण निर्माण हमारी प्राथमिकता, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा…

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

मुंगेरी लाल के हसीन सपने मुंगेरी लाल के हसीन सपने मुंगेरी लाल के हसीन सपने

मुंगेरी लाल के हसीन सपने

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...