कहीं आप भी तो नहीं खा रहे नकली अंडा, प्लास्टिक के अंडे की खबर से मची सनसनी

Sarhasa-अंडे को अच्छे स्वास्थ्य का राज बताने वाले एक अंडे को नियमित रुप से भोजन में शामिल करने की सलाह देते हैं. लेकिन तब क्या हो जब आपको परोसा जाने वाला अंडा ही नकली हो. दरअसल सहरसा में प्लास्टिक के अंडे मिलने से सनसनी मची हुई है.

बताया जा रहा है कि गंगाजला चौक पर रहने वाले बाबूल सिंह ने जब अंडा को तोड़ा तो उसमें प्लास्टिक नजर आया. बाबूल सिंह ने इसकी जांच के लिए अंडा को आग में जलाया, आग में जलाते ही अंडे से प्लास्टिक की गंध आने लगी. इसके बाद इसकी खबर प्रशासन को दी गई. प्लास्टिक के अंडे की खबर मिलते ही प्रशासन में खलबली मच गयी, पूरा प्रशासनिक महकमा इसकी जांच में जुट गया.

इस मामले में डीआईजी, एसपी और  सिविल सर्जन से शिकायत की गई है.  सिविल सर्जन के आदेश मिलने के बाद सहरसा फूड प्रोसेसिंग विभाग के अधिकारी इस मामले की जांच में जुटे हुए हैं.

सिविल सर्जन अवधेश प्रसाद ने बताया है कि मामला संज्ञान में है, अंडे को शील कर जांच हेतु भेज दिया गया है. रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.  फिलहाल अंडे को अच्छे स्वास्थ्य का राज मानने वालों को अंडे का कोई विकल्प नहीं मिल रहा.

 

रिपोर्ट – राजीब झा

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...