रांची: राजधानी रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र के हुटुप स्थित एक प्लास्टिक फैक्ट्री में मंगलवार को अचानक आग लग गयी. मामले की जानकारी मिलने पर दमकल के कई वाहन मौके पर पहुंचे और आग को बुझाने का प्रयास किया. बता दें कि, आग प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी थी इसलिए चारों तरफ काला धुआं फैल गया. जिससे कई लोगों को सांस लेने में भी तकलीफ होने लगी. वहीं काले धुंए की वजह से थोड़ी देर के लिए आसमान काला दिखने लगा था. प्लास्टिक फैक्ट्री में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला. इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते आग की लपटें पूरी फैक्ट्री में फैल गयी. पहले तो मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और फैक्ट्री के कर्मियों ने खुद से ही आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वो सफल नहीं हुए. जिसके बाद मामले की जानकारी अग्निशमन विभाग और ओरमांझी थाने को दी गई. जिसके बाद आधा दर्जन से ज्यादा दमकल के वाहन मौके पर पहुंचे. लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.
प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी
Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...
Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...
Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...
Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...
Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...
Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...

















