ससुर का शव दामाद ने दफनाया आंगन में

453
Advertisment

बाघमारा: अंधविश्वासी दामाद ने अपने मृत ससुर का शव अपने ही घर के आंगन में दफना दिया।इस खबर से इलाके में सनसनी फैल गई।

Advertisment

दरसअल मामला यह है कि ईस्ट बसुरिया ओपी क्षेत्र अंतर्गत एक नंबर निछानी निवासी मुन्ना अंसारी अपने ससुर असगर अली के मृत शरीर को निचितपुर टाउनशिप से लाकर अपने घर के आंगन में कब्र खोद कर दफना दिया।

घटना की जानकारी आसपास के लोगों को होने पर इसका विरोध किया। घटना की सूचना ईस्ट बसुरिया पुलिस को दी,संयोग से बाघमारा सीओ किसी मामले की जांच के लिए ईस्ट बसुरिया ओपी पहुंचे हुए थे।

पुलिस ने घटना की सूचना सीओ को दी।इसके बाद सीओ, ईस्ट बसुरिया प्रभारी उपेंद्र कुमार के साथ निछानी पहुंचे. जिला परिषद सदस्य इसराफिल उर्फ लाला, मुखिया भीमलाल रजक भी घटना स्थल पहुंचे।

पुलिस व जनप्रतिनिधियों ने जब मुन्ना अंसारी से जानकारी ली तो मुन्ना अंसारी अपने ससुर की स्वाभाविक मौत बातकर कई प्रकार के धार्मिक उपदेश देने लगा.वह अपने कृत्य को सही बता रहा था।

अपने ससुर की कब्र के ऊपर मजार बनाने की बात कहने लगा. जानकारी के अनुसार मृतक असगर अली झाड़-फूंक का काम करता था. काफी समझाने के बाद मुन्ना अंसारी ससुर के शव को कब्रिस्तान में दफनाने पर राजी हुआ।

प्रशासन की निगरानी में शव को कब्र से बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू की गई। इसके बाद मुस्लिम रीति-रिवाज से उसे कब्रिस्तान में दफनाया जायेगा।

Advertisement